ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अच्छी खबर : RMRI में अब हर दिन 800 सैंपल की जांच होगी

PATNA : बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब पटना के आरएमआरआई में 1 दिन में 7 सौ से 8 सौ कोरोना सैंपल की टेस्ट की जा सकती है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार  के लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब पटना के आरएमआरआई में 1 दिन में 7 सौ से 8 सौ कोरोना सैंपल की टेस्ट की जा सकती है.  स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में कोरोना सैंपल जांच में तेजी लाने के लिए आरएमआरआई में एक और आरटीपीसीआर मशीन को लगया है, जिससे अस्पताल की कोरोना जांच की क्षमता बढ़ गई है.

डोर  टू डोर स्क्रीनिंग और अधिक से अधिक लोगों की जांच को देखते हुए आरएमआरआई में यग मशीन लगाई गई है.  मशीन के लगने से संस्थान की क्षमता बढ़ी है और अब यहां 1 दिन में  7 सौ से 8 सौ  टेस्ट की जा सकेगी.

 इसकी जानकारी देते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि अब तक राज्य में 10 हजार सैंपल की जांच पूरी हो चुकी है. बिहार में अब 6 केंद्रों पर कोरोना  का टेस्ट किया जा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डोर  टू डोर स्क्रीनिंग में  15462 टीमें लगी हुई है. वहीं पिछले दो दिनों में बिहार के 9 लाख परिवार के 48 लाख से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गई है. उन्होंने कहा कि बिहार में लोग तेजी से कोरोना पर जीत हासिल कर रहे हैं .अब तक 42 मरीज कोरोना को हराकर चुके हैं. 



टैग्स