ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

रालोसपा ने मोदी सरकार को बताया दमनकारी, कुशवाहा बोले- किसान विरोधी है सेंट्रल गवर्नमेंट

PATNA : देश में चल रहे किसानों के आंदोलन को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने समर्थन किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने मोदी सरकार को दमकारी करार बता

रालोसपा ने मोदी सरकार को बताया दमनकारी, कुशवाहा बोले- किसान विरोधी है सेंट्रल गवर्नमेंट
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  देश में चल रहे किसानों के आंदोलन को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने समर्थन किया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने मोदी सरकार को दमकारी करार बताया है. उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने की बात कही है.


राजधानी पटना में हुए दो दिवसीय राज्यस्तरीय चुनाव समीक्षा बैठक के दूसरे और अंतिम दिन रालोसपा नेताओं ने किसानों के मुद्दे पर बातचीत की. इस दौरान आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार किसान, मजदूर और गरीब विरोधी है. किसानों के प्रति जिस तरीके से केंद्र सरकार ने अपना रवैया अपनाया है, वह निंदनीय है. अगर मोदी सरकार देश के किसानों की मांग पूरी नहीं करती है तो रालोसपा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी. 


रालोसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फजल इमाम मल्लिक ने कहा कि इस अहम बैठक में शिक्षा सुधार आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला किया. आरएलएसपी लगातार शिक्षा के सुधार को लेकर संघर्ष करती रही है. पार्टी आगे भी लड़ाई लड़ती रहेगी.


विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को लेकर पार्टी समीक्षा करेगी. इसके लिए 30 दलों का गठन किया जायेगा. 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक 104 विधानसभा क्षेत्रों में समीक्षा बैठक की जाएगी.