ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

RLSP की किसान चौपाल में बिहार के किसानों की मांग.. कृषि कानूनों में संशोधन नहीं, अब कानून रद्द करे सरकार

PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के किसान चौपाल में अब तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों के लिए फायदेमंद कानूनों को लाने की मांग की जा रही है. पार्टी द्वारा आयोज

RLSP की किसान चौपाल में बिहार के किसानों की मांग.. कृषि कानूनों में संशोधन नहीं, अब कानून रद्द करे सरकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के किसान चौपाल में अब तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों के लिए फायदेमंद कानूनों को लाने की मांग की जा रही है. पार्टी द्वारा आयोजित किसान चौपाल में किसानों ने यह साफ़-साफ़ कह दिया है कि वे केंद्र के कानूनों में संशोधनों के पक्षधर नहीं हैं बल्कि वे इन कानूनों को वापस लेने के पक्ष में हैं. किसानों ने न्यूतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाए जाने पर भी जोर दिया. 


रालोसपा के प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने बताया कि बिहार के किसान मंडी व्यवस्था फिर से लागू करने की बात भी कर रहे हैं ताकि उनके उत्पादों की बेहतर कीमत मिल सके. किसानों ने कहा कि अगर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनता है तो उससे बिहार के किसानों को भी फायदा होगा. रालोसपा काले कानूनों के खिलाफ देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में बिहार में किसान चौपाल चला रही है. 


रालोसपा नेता ने कहा कि बिहार में किसान जानना चाह रहे हैं कि इन कानूनों में ऐसा क्या है जिससे देश के किसान आंदोलनरत हैं और दिल्ली की सीमा पर आंदोलन चल रहा है. किसान इन कानूनों को लेकर रालोसपा नेताओं से सवाल कर रहे हैं और पार्टी के जिला प्रभारी व दूसरे नेता उनके सवालों का जवाब दे रहे हैं और उन्हें इन कानूनों से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दे रहे हैं.