ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

राष्ट्रीय जन जन पार्टी में शामिल हुए कई पार्टियों के नेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष ने दिलाई सदस्यता

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुटी हुई हैं. तारीखों के एलान के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. राष्ट्रीय जन जन पार्टी भी अपने संगठन के विस्

राष्ट्रीय जन जन पार्टी में शामिल हुए कई पार्टियों के नेता, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष ने दिलाई सदस्यता
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुटी हुई हैं. तारीखों के एलान के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. राष्ट्रीय जन जन पार्टी भी अपने संगठन के विस्तार में जुटी हुई है. शनिवार को कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के दर्जनों नेताओं ने राष्ट्रीय जन जन पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण की. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने इन नेताओं को सदस्यता दिलाई.


इस मौके पर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि कई पार्टियों के नेताओं ने उनकी पार्टी का दामन थामा है. इन महारथियों के जुड़ने से मिशन को मजबूती मिली है. बिहार बदलाव चाहता है और इस बार बदलाव होकर रहेगा.  तीसरे मोर्चे गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने बिहार में व्यवस्था परिवर्तन हेतु दृढ़ संकल्पित पार्टियों के साथ गठबंधन करने की बात कही है.


राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने  आगे कहा कि हमारी तैयारी 243 सीटों पर है परंतु गठबंधन की स्थिति में समझौता किया जाएगा. पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं ने आशुतोष कुमार और राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए मिशन 2020 फतह करने का संकल्प भी लिया है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता