ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राबड़ी आवास पर राजद कार्यकर्ताओं ने काटा बवाल, हंगामे के बीच विशेष रथ से लालू निकले मरीन ड्राइव

राबड़ी आवास पर राजद कार्यकर्ताओं ने संजय यादव के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इसी बीच लालू प्रसाद यादव विशेष रथ से मरीन ड्राइव घूमने निकल गए। बिहार चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

बिहार
मरीन ड्राइव पर निकले लालू
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी बहुत कम सीट पर जीत हासिल की है। इस बात से आरजेडी कार्यकर्ता नाराज हैं और इसके लिए जिम्मेदार राज्यसभा सांसद संजय यादव को ठहरा रहे हैं। आज सोमवार की देर शाम आरजेडी कार्यकर्ता राबड़ी आवास पहुंचे और संजय यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। 


संजय यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। तेजस्वी यादव के खास संजय यादव के खिलाफ लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। लालू परिवार में मचे बवाल और पार्टी की इस स्थिति के लिए आरजेडी कार्यकर्ता संजय यादव को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। संजय यादव को हरियाणा भेजने की मांग राजद कार्यकर्ताओं ने की। 


जब कार्यकर्ता राबड़ी आवास पर हंगामा कर रहे थे और संजय यादव के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। तभी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने विशेष रथ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट मरीन ड्राइव पर घूमने के लिए निकल गये। स्पेशल रथ पर सवार होकर लालू यादव मरीन ड्राइव के लिए रवाना हो गये।