ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

RJD ऑफिस के बाहर मोदी और CBI के खिलाफ समर्थकों ने लगा दिया तोता वाला पोस्टर

PATNA : लालू प्रसाद यादव के ऊपर सीबीआई की छापेमारी के बाद राजद के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है. आपको बता दें कि जिस दिन सीबीआई की छापेमारी चल रही थी. उसी दिन राबड़ी आवास के बाहर राजद के समर्थकों

RJD ऑफिस के बाहर मोदी और CBI के खिलाफ समर्थकों ने लगा दिया तोता वाला पोस्टर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लालू प्रसाद यादव के ऊपर सीबीआई की छापेमारी के बाद राजद के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है. आपको बता दें कि जिस दिन सीबीआई की छापेमारी चल रही थी. उसी दिन राबड़ी आवास के बाहर राजद के समर्थकों ने सीबीआई का पुतला फूंका और लालू झुकेगा नहीं पोस्टर लगा दिया था. 


सीबीआई की छापेमारी के बाद जिस तरीके से सवाल उठ रहे हैं कि तेजस्वी और नीतीश की नजदीकियां बढ़ी है उसके बाद मोदी सरकार के तरफ से नीतीश को डराने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है. इसके खिलाफ आरजेडी का गुस्सा साफ सड़कों पर दिख रहा. आपको बता दें कि राजद के कार्यकर्ताओं ने अब पार्टी दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया है. जिसमें CBI को एक बार फिर से तोता बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का पालतू बताया है. इस पोस्टर में सीधे तौर पर 10 सर्कुलर आवास की तस्वीर है. जहां लालू प्रसाद यादव की एक बड़ी सी कट आउट भी इस पोस्टर में साफ दिख रही है. 


दूसरी तरफ नीतीश और तेजस्वी यादव की तस्वीर लगाई हुई है जिसमें दोनों आपस में बात कर रहे हैं साथ ही साथ नरेंद्र मोदी की एक पोस्टर लगी हुई है जिसके हाथ में पिंजरे में बंद तोते यानी सीबीआई और ईडी है. जाहिर सी बात है कि आरजेडी के कार्यकर्ताओं का गुस्सा सीबीआई छापेमारी के बाद से सड़कों पर निकल कर सामने आई थी. जब सीबीआई की टीम रेड कर वापस जा रही थी. तो राजद के समर्थकों ने खूब बवाल किया था. सीबीआई के ऊपर हमला भी करने की कोशिश की गई थी. लेकिन पुलिस की मौजूदगी में सीबीआई की टीम किसी तरीके से राबड़ी आवास से बाहर तो निकली लेकिन राजद समर्थकों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. इसके बाद अब पोस्टर लगाकर सीबीआई और पीएम नरेंद्र मोदी के रिश्ते को लेकर सवाल उठाया जा रहा है.

टैग्स