ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नाबालिग से रेप के आरोपी अरुण यादव से RJD ने किया किनारा, तेजस्वी की बेरोजगारी यात्रा के पोस्टर से विधायक आउट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकलने वाले हैं. 23 फ़रवरी को राजधानी पटना के वेटनरी मैदान से तेजस्वी इस यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस कार्य

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा पर निकलने वाले हैं. 23 फ़रवरी को राजधानी पटना के वेटनरी मैदान से तेजस्वी इस यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों से आह्वान किया जा रहा है. लेकिन आरजेडी ने बाहुबली विधायक अरुण यादव से किनारा कर लिया है. भोजपुर जिले से एक होर्डिंग की तस्वीर सामने आई है. जिसमें एक दलित नाबालिग लड़की को अगवा कर रेप करने के आरोपी विधायक अरूण यादव की तस्वीर नहीं दिख रही है.


भोजपुर जिले में महागठबंधन का वर्चस्व रहा है. भोजपुर जिले में 7 विधानसभा सीटें हैं. जिसमें 5 सीटों पर आरजेडी का कब्ज़ा है. भोजपुर जिले के प्रचार रथ पर आरा विधायक अनवर आलम, बड़हरा विधायक सरोज यादव, जगदीशपुर विधायक राम विशुन लोहिया, शाहपुर विधायक मंटू उर्फ़ राहुल तिवारी और आरा-बक्सर के विधान पार्षद राधा चरण साह नजर आ रहे हैं. लेकिन इस पोस्टर से संदेश विधायक अरुण यादव की तस्वीर गायब है. जिला कमिटी की ओर से यह पोस्टर बनवाया गया है. इस पोस्टर पर आरजेडी के जिलाध्यक्ष बीरबल यादव भी दिखाई दे रहे हैं. रेप के आरोप में फंसे राजद विधायक से खुद उनकी पार्टी ने किनारा कर लिया है.


इससे पहले आरा में 13 फ़रवरी को आयोजित रविदास जयंती पर पार्टी के पोस्टर में अरुण यादव को जगह मिली थी.  आरजेडी के युवराज तेजस्वी यादव इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे. रविदास जयंती समारोह के बैनर-पोस्टरों पर उसकी बडी बड़ी तस्वीरें लगी दिख रही थीं. लेकिन बेरोजगारी यात्रा की होर्डिंग से इसबार विधायक गायब हैं. रविदास जयंती की पोस्टर पर अरुण यादव की तस्वीर होने के कारण आरजेडी को फजीहतों का सामना करना पड़ा था. विपक्ष ने भी उस पोस्टर पर सवाल खड़ा किया था. जिसके बाद तेजस्वी को भी खुद सफाई पेश करनी पड़ी थी.


अरूण यादव पिछले 6 महीने से पुलिस रिकार्ड में फरार है. विधायक अरूण यादव पर 12 साल की नाबालिग दलित लड़की से रेप का आरोप है. कोर्ट उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट से लेकर कुर्की जब्ती का आदेश दे चुकी है. उसकी चल-अचल संपत्ति जब्त करने का भी आदेश दिया जा चुका है. कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को विधायक अरूण यादव के खिलाफ पत्र भेजा है. लेकिन इतने जघन्य मामले का आरोपी अरूण यादव आरजेडी का सम्मानित नेता बना हुआ है.


वैसे इतनी भद्द पिटने के बाद RJD ने अरूण य़ादव के खिलाफ कार्रवाई का एलान किया था. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उसे पार्टी से निकालने का एलान किया था. लेकिन एलान की हकीकत सामने है. 

टैग्स