ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

टिकट कटने के बाद राजद विधायक को आया हार्ट अटैक, पटना के हॉस्पिटल में भर्ती

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है. जहां आरजेडी के विधायक नवाज आलम उर्फ़ अनवर आलम के हार्ट अटैक आने की सूचना मिल रही है. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक

टिकट कटने के बाद राजद विधायक को आया हार्ट अटैक, पटना के हॉस्पिटल में भर्ती
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है. जहां आरजेडी के विधायक नवाज आलम उर्फ़ अनवर आलम के हार्ट अटैक आने की सूचना मिल रही है. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक की तबीयत अचानक ख़राब हो गई और वह कार्यक्रम स्थल पर ही गिर पड़े. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.


आरा से राजद विधायक अनवर आलम का टिकट कट गया है. महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद यह सीट अब वामदल को चली गई है. इस सीट से माले के कमरुद्दीन अंसारी चुनावी मैदान में हैं, जो भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ ताल ठोकेंगे. पिछली बार के चुनाव में आरजेडी के उम्मीदवार अनवर आलम ने भाजपा कैंडिडेट्स अमरेंद्र प्रताप सिंह को हराया था.


विधायक अनवर आलम अपने कार्यकर्ताओं के साथ कई दिनों से पटना में डेरा जमाये हुए थे. लगातार वह आरजेडी नेतृत्व से संपर्क साधने की कोशिश में जुटे हुए थे. लेकिन इसके बावजूद भी उनकी बात नहीं बन पाई. आज मंगलवार को वह अपने समर्थकों को आरा में संबोधित कर रहे थे. इस दौरान बोलते-बोलते अचानक से उनके सीने में दर्द महसूस हुआ और वह कार्यक्रम स्थल पर छाती पकड़कर गिर पड़े. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


विधायक के भतीजे अरमान आलम ने फर्स्ट बिहार को यह जानकारी दी कि उनके चाचा की तबीयत बहुत ख़राब है. हार्ट में परेशानी के बाद उन्हें पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर्स उनकी इलाज में लगे हुए हैं.  



टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Deep Chouhan

FirstBihar संवाददाता