ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

रिटायर होते ही इस ख़ास IAS को नीतीश कुमार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, खेल यूनिवर्सिटी के पहले वीसी बने रजनीकांत

PATNA : लखीसराय जिले के जिलाधिकारी रजनीकांत ने सोमवार को अपने पद से खुद की इच्छा से रिटायमेंट ले लिया। लेकिन, इनके रिटायर होते ही अब इन्हें नीतीश कुमार की तरफ से बड़ी जवाबदेही दी गई

रिटायर होते ही इस ख़ास IAS को नीतीश कुमार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, खेल यूनिवर्सिटी के पहले वीसी बने रजनीकांत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लखीसराय जिले के जिलाधिकारी रजनीकांत ने सोमवार को अपने पद से खुद की इच्छा से रिटायमेंट ले लिया। लेकिन, इनके रिटायर होते ही अब इन्हें नीतीश कुमार की तरफ से बड़ी जवाबदेही दी गई है। पूर्व डीएम को अब बिहार के पहले खेल यूनिवर्सिटी का वीसी बनाया गया है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 


दरअसल, बिहार का पहला खेल यूनिवर्सिटी बनकर तैयारी है। सीएम नीतीश 29 अगस्त यानी कल इस यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे। इससे ठीक पहले बिहार के पहले खेल यूनिवर्सिटी के पहले वीसी पूर्व IAS रजनीकांत को बनाया गया है। सीएम नीतीश ने पूर्व आईएएस पर भरोसा जताया है और उन्हें बिहार के पहले खेल यूनिवर्सिटी का कामान सौंपा है। रजनीकांत 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।


मालूम हो कि, लखीसराय के डीएम रजनीकांत को राज्य सरकार ने सोमवार को VRS (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) दिया था। एक दिन बाद ही नीतीश सरकार ने पूर्व IAS को अहम जिम्मेवारी दी है। खेल विश्विद्यालय बनाए जाने के तीन साल बाद पहली बार वीसी की नियुक्ति हुई है। 16 जुलाई 2021 में इसकी स्थापना की गई थी। यह विश्विद्यालय राजगीर खेल एकेडमी में चलेगा। हाल के ही कैबिनेट बैठक में सरकार ने यहां 31 पदों का सृजन किया है।  


उधर, राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर यानि 29 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार राजगीर में नवनिर्मित खेल एकेडमी का उद्घाटन करेंगे। इसके पहले निदेशक रविंद्रन शंकरण होंगे। रविंद्रन शंकरण वर्तमान में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक भी हैं। उद्घाटन समारोह के मौके पर इंडियन वीमेंस हॉकी टीम के खिलाड़ी एक विशेष प्रदर्शनी मैच खेलेंगी। यह मैच अकादमी के नवनिर्मित एस्टोटर्फ मैदान पर होगा, जिसमें देश की चुनिंदा महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। इस खेल एकेडमी में लाइब्रेरी और स्विमिंग पूल छह ब्लॉकों में बंटी है। इसके साथ ही यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को बनाने का काम चल रहा है। 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 40 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होगी।