ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

महागठबंधन पर ऋतुराज सिन्हा का हमला: बिहार को बंगाल नहीं बनने देंगे, घुसपैठियों को वोटर बनाने की हो रही साजिश

INDIA गठबंधन के बिहार बंद पर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने विपक्ष पर झूठ फैलाने और घुसपैठियों को वोटर बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "जब तक भाजपा है, बिहार को बंगाल नहीं बनने देंगे।"

Bihar
बिहार बंद पर विपक्ष को घेरा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने इंडी गठबंध द्वारा बिहार बंद पर बयान देते हुए कहा कि झूठ, भ्रम और भय आज विपक्ष की राजनीति का मुख्य आधार बन चुका है। कांग्रेस, आरजेडी और INDIA गठबंधन हर चुनाव से पहले जनता को डराने का काम करते हैं। 2024 के चुनाव में कहा गया था कि यह देश का आख़िरी चुनाव होगा, संविधान खत्म हो जाएगा, आरक्षण छीन लिया जाएगा।


लेकिन आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार शपथ लिए एक साल से ज़्यादा हो गया है ,संविधान वही है, संसद वही है और भारत का लोकतंत्र मजबूती से कायम है। इतना ही नहीं बल्कि पहली बार 1930 के बाद जातीय जनगणना 2026 में मोदी सरकार ही कराने जा रही है।


ऋतुराज ने कहा कि देश जानता है  जब तक मोदी जी हैं, कोई गरीब और वंचित का अधिकार नहीं छीन सकता।उन्होंने सीमांचल में नए वोटरों को लेकर बड़ा सवाल किया कि सीमांचल क्षेत्र में सर्वाधिक नए वोटर बन रहे हैं। ऐसे में मेरा आज राहुल गांधी जी से सीधा सवाल है: क्या राहुल गांधी और तेजस्वी यादव घुसपैठियों को वोटर बनाने की कोशिश कर रहे हैं? अगर हाँ, तो यह न केवल लोकतंत्र के साथ धोखा है, बल्कि बिहार के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है।


भारतीय जनता पार्टी  के एक कार्यकर्ता के रूप में मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जब तक भाजपा है, और जब तक बिहार की जनता में राष्ट्रवादी चेतना है  तब तक बिहार को बंगाल नहीं बनने देंगे।बिहार अराजकता, तुष्टिकरण और घुसपैठ नहीं, बल्कि विकास, कानून और संविधान की राह पर चलेगा।