ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नये साल में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दिया बड़ा गिफ्ट, कर्मचारियों और पदाधिकारियों का बढ़ाया वेतन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने कर्मचारियों और पदाधिकारियों का वेतन बढ़ा दिया है। नये साल पर सरकार ने बड़ा गिफ्ट दिया है। 5 हजार से लेकर 12 हजार तक की वेतन वृद्धि की गयी है। सरकार के इस कदम से कर्मचारियों और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल

naye saal per bara  gift
नये साल पर बड़ा गिफ्ट
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: साल के अंतिम दिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कर्मचारियों और पदाधिकारियों का वेतन बढा दिया है। विभाग ने अपने कर्मचारियों और पदाधिकारी को नये साल का तोहफा दिया है। बढ़े हुए वेतन का लाभ 1 जनवरी 2025 से मिलेगा। 


दरअसल भूमि सर्वेक्षण कार्य में लगे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन और लिपिकों का वेतन बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के  निदेशक ने आदेश भी जारी कर दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन सर्वे के काम में लगे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का वेतन 65000 से बढ़कर 72000 कर दिया है। 


वही कानूनगो का मानदेय 40 हजार से 50000 किया है। सर्वेक्षण अमीन का मानदेय 35000 से 47000 जबकि सर्वेक्षण लिपिक का 30000 से 37000 किया गया है। अमीन का मानदेय 25000 से बढ़कर 30000 कर दिया गया है। वहीं संविदा कर्मी का मानदेय 25000 से बढ़कर 30000 किया गया है। बढ़े हुए वेतन का लाभ 1 जनवरी 2025 से मिलेगा। नये साल पर सरकार ने बड़ा गिफ्ट दिया है। 5 हजार से लेकर 12 हजार तक की वेतन वृद्धि की गयी है। सरकार के इस कदम से विभाग के कर्मचारियों और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।

टैग्स