ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

रिटायर्ड दारोगा के घर लाखों की लूट, घर में रखा 5 KG आम और खाना भी खा गए लूटेरे

PATNA : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबोगरीब हरकतों की वजह से सुर्ख़ियों में बना रहता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां अपराधियों ने रिटायर्ड दारोग

रिटायर्ड दारोगा के घर लाखों की लूट, घर में रखा 5 KG आम और खाना भी खा गए लूटेरे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबोगरीब हरकतों की वजह से सुर्ख़ियों में बना रहता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां अपराधियों ने रिटायर्ड दारोगा के घर में परिवार को बंधक बनाकर डकैती कर ली। इतना ही नहीं अपराधियों ने घर में रखें आम का भी स्वाद लिया और बचा हुआ सारा खाना भी खा गए। यह पूरा मामला  फुलवारीशरीफ के गोपालपुर स्थित शाहपुर गांव में हुई। 


जानकारी के मुताबिक डकैतों ने परिवार के लोगों को पहले बंधक बनाया। फिर घर में रखे तीन लाख के जेवर, 35 हजार रुपये नकद और अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद भूखे डकैतों ने रसोई में रखा बचा हुआ खाना खाया। यही नहीं, वहां रखे 5 किलो आम भी चट कर गए। रात को खाना खाकर सभी लोग सो गए। 


बताया जा रहा है कि रात दो बजे डकैत घर में घुस आए और पिता का मोबाइल छीनकर उन्हें अंदर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद कमरे को धक्का देकर कहा कि थाने से बड़ा बाबू आया हूं। तुम्हारे यहां हथियार है, उसकी जांच करनी है। आशंका होने पर दरवाजा नहीं खोला गया तो, डकैतों ने दरवाजा तोड़ने की बात कही। साथ ही पिता को गोली मारने की धमकी दी। 


इसके बाद डर के मारे परिवार वालों ने कमरा खोला तो कनपट्टी में पिस्टल सटा दिया एवं डंडे से पीटा। डकैत पीछे से सीढ़ी लगाकर घर में घुसे थे।उधर इस मामले में गोपालपुर थानेदार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।