ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रविशंकर प्रसाद ने छठ घाट का किया उद्घाटन, सूर्य उपासना के लिए TCIL ने कराया है निर्माण

PATNA : भारत सरकार के न्याय एवं विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पटना में छठ घाट का उद्घाटन किया. भारत सरकार के उपक्रम टेलीकम्युनिकेशन्स कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड की ओर से फतुहा

 रविशंकर प्रसाद ने छठ घाट का किया उद्घाटन, सूर्य उपासना के लिए TCIL ने कराया है निर्माण
First Bihar
2 मिनट

PATNA : भारत सरकार के न्याय एवं विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पटना में छठ घाट का उद्घाटन किया. भारत सरकार के उपक्रम टेलीकम्युनिकेशन्स कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड की ओर से फतुहा प्रखंड के मरची गांव में सूर्य उपासना के लिए छठ घाट का निर्माण कराया गया है. उद्घाटन के समय बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव भी मौजूद रहे. 


छठ घाट के उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि टी. सी. आई. एल. की ओर से सूर्य मंदिर में छठ पूजा के लिए घाट निर्माण, पुरुष और महिला शौचालय, घाट के चारों ओर पाथवे, घाट में पानी भरने हेतु ट्यूबवेल, मुख्यमार्ग से मंदिर की ओर जाने वाले एप्रोच रोड की मरम्मत, घाट और शौचालय के पास सोलर लाइट्स एवं घाट सौंदर्यीकरण का कार्य विकास कार्यों के अंतर्गत करवाया गया है. 


 रविशंकर प्रसाद ने छठ घाट का किया उद्घाटन, सूर्य उपासना के लिए TCIL ने कराया है निर्माण


मंत्री ने बताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम निवासियों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं (विशेषकर छठ पर्व के दौरान) के लिए सूर्य उपासना अत्यधिक सुविधाजनक हो गई है.  मरची गांव के निवासियों ने इन विकास कार्यों हेतु कई सालों से मांग की थी जो कि अब साकार रूप ले रहा सका है. ग्रामीणों में इन कार्यों को लेकर अत्यधिक हर्ष एवं उत्साह है. 

 रविशंकर प्रसाद ने छठ घाट का किया उद्घाटन, सूर्य उपासना के लिए TCIL ने कराया है निर्माण


इन विकास कार्यो का शिलान्यास रवि शंकर प्रसाद पिछले साल किया था और आज 19 फरवरी को इन विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया. केंद्रीय मंत्री के  प्रयासों से सीएसआर फंड के तहत सूर्य मंदिर का विकास एवं जीर्णोद्धार किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव भी उपस्थित थे.