ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राशन दुकान से 5 किलो चावल और एक किलो दाल लेना न भूलें, सरकार दे रही बिल्कुल मुफ्त : चिराग

PATNA : गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वालों को सरकार नियमित तौर पर मिलने वाले राशन के अलावे 5 किलो चावल और एक किलो दाल बिल्कुल मुफ्त दे रही है। भारत सरकार के खाद्य-उपभोक्ता

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वालों को सरकार नियमित तौर पर मिलने वाले राशन के अलावे 5 किलो चावल और एक किलो दाल बिल्कुल मुफ्त दे रही है। भारत सरकार के खाद्य-उपभोक्ता और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कोरोना की महाआपदा के बीच लॉकडाउन के मद्देनजर ये बड़ा फैसला लिया है।सांसद चिराग पासवान ने ये अपने ट्वीटर अकाउंट पर ये जानकारी साझा की है और एक वीडियो ट्वीट कर उन्होनें पीएम नरेन्द्र मोदी और खाद्य-उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासावन को धन्यवाद दिया है।


एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि  कृपया कर आप सभी राशन के दुकान से अतिरिक्त राशन 5 किलो चावल 1 किलो दाल प्रति व्यक्ति लेना ना भूलें।यह मदद ऐसे समय में बेहद कारगार होगी इसके लिए देश के खाद्य मंत्री आदरणीय राम विलास पासवान जी व देश के नायक आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का हृदय से धन्यवाद।


दरअसल कोरोना से उत्पन्न वैश्विक महामारी के कारण घोषित लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत पूर्विकता प्राप्त गृहस्थी (पीएचएच)  और अन्त्योदय परिवारों के प्रत्येक सदस्य को अप्रैल से जून महीने तक खाद्यान्न का आवंटन मुफ्त उपलब्ध करा रही है। इसके लिए नियमित खाद्यान्न वितरण के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से मुफ्त खाद्यान्न का वितरण कराया जाना है। इस योजना के तहत पीएचएच और अन्त्योदय परिवारों के प्रत्येक सदस्य को पांच किलोग्राम मुफ्त चावल दिया जाना है। साथ हीं इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रत्येक परिवारों को एक किलोग्राम दाल भी उपलब्ध कराया जाना है।


टैग्स