ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने चीनी उत्पादों के खिलाफ खोला मोर्चा, चीन से निर्यात पर रोक की मांग

PATNA :भारत-चीन सीमा पर 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद चीनी उत्पादों का विरोध पूरे देश में जारी है। इस बीच बिहार में भी राष्ट्रीय जन जन पार्टी( RJJP)ने भी चीनी सामानों के खिलाफ म

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA :भारत-चीन सीमा पर 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद चीनी उत्पादों का विरोध पूरे देश में जारी है। इस बीच बिहार में भी राष्ट्रीय जन जन पार्टी( RJJP)ने भी चीनी सामानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चीनी सामान के बहिष्कार की मांग को लेकर पार्टी नेता सड़क पर उतर आए हैं। पार्टी ने तत्काल चीनी सामानों के भारत में आयात पर रोक लगाने की मांग की है।


राष्ट्रीय जन जन पार्टी( RJJP) के अध्यक्ष अशुतोष कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चीनी समान का बहिष्कार करने की मांग करते हुए एक विरोध जुलूस निकाला। उन्होनें कहा कि सीमा पर की गयी चीन की कायराना हरकत के खिलाफ अगर सबक सीखाना है तो हमें तुरंत चीनी सामान का विरोध करना होगा। हमें चीनी सामान का उपयोग तुरंत बंद करना होगा।


आशुतोष कुमार ने सरकार से मांग की कि तत्काल चीन से आने वाले सामानों पर रोक लगायी जाए। हमें देश के वीर सपूतों की शहादत का बदला किसी भी कीमत पर चीन से लेना होगा। भारत में अगर चीनी सामान का आयात तत्काल बंद कर दिया जाएगा तो चीन की कमर टूट जाएगी।भारत में चीन के सामानों के जितनी खपत है उस पर रोक लगा दी जाएगी तो चीन खुद बखुद अपनी औकात में आ जाएगा।