ब्रेकिंग
बरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

रसोइयों को मिलेगा दो महीने का पैसा, सरकार ने सभी डीएम को 2 दिन के अंदर भुगतान करने का दिया निर्देश

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के दौरान हर एक व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस वैश्विक महामारी के दौरान बिहार में रसोइयों के मानदेय को लेकर काफी संशय बरक़रार था

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के दौरान हर एक व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस वैश्विक महामारी के दौरान बिहार में रसोइयों के मानदेय को लेकर काफी संशय बरक़रार था. बिहार सरकार ने रसोइयों के मानदेय भुगतान को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक सभी रसोइयों को दो महीने का मानदेय अगले दो दिन में भुगतान करने के लिए कहा गया है.


शिक्षा विभाग में एमडीएम के डायरेक्टर कुमार रामानुज की ओर से सभी जिलों के डीएम को यह निर्देश दिया गया है कि जिले के विभिन्न स्कलों में कार्यरत रसोइयों को अप्रैल और मई दोनों महीनों का भुगतान किया जाये. लॉक डाउन के बाद से स्कूलों में मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं किया जा रहा है. इस अवधि का मानदेय भुगतान किया जाये या नहीं, इसको लेकर अधिकारियों ने सरकार से इजाजत मांगी थी.


शिक्षा विभाग ने कहा कि अप्रैल और मई महीने में रसोइयों से क्वारंटाइन सेंटर में काम लिया जा रहा है. इससे पहले श्रम एवं संसाधन विभाग ने कहा था कि किसी भी व्यक्ति को लॉकडाउन के दौरान नौकरी से न हटाया जाये और न ही उनका वेतन रोका जाये. इसलिए मडीएम के निदेशक ने  सभी जिलों के डीएम को यह निर्देश दिया गया है कि जिले के विभिन्न स्कलों में कार्यरत रसोइयों को अप्रैल और मई दोनों महीनों का भुगतान किया जाये. ईद को देखते हुए अगले दो दिनों में ही सभी रसोइयों का मानदेय भुगतान करने को कहा गया है. 


रसोइयों को मिलेगा दो महीने का पैसा, सरकार ने सभी डीएम को 2 दिन के अंदर भुगतान करने का दिया निर्देश

टैग्स