ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रांची के बाद अब जल्द ही पटना से हावड़ा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 8 कोच की रैक पहुंची पटना

PATNA: रांची के बाद अब जल्द ही हावड़ा के लिए भी पटना से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खुलेगी। इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत की एक रैक मंगलवार को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पह

रांची के बाद अब जल्द ही पटना से हावड़ा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 8 कोच की रैक पहुंची पटना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: रांची के बाद अब जल्द ही हावड़ा के लिए भी पटना से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खुलेगी। इस रूट पर चलने वाली वंदे भारत की एक रैक मंगलवार को पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंच गयी। अब जल्द ही ट्रायल और मेंटेनेंस का काम शुरू होगा। 8 कोच की इस ट्रेन 5 जनरल चेयर कार है और दो एक्जिक्यूटिव चेयर कार सहित अन्य कोच है। जो पटना जंक्शन से सुबह में खुलेगी और दोपहर तक हावड़ा पहुंचेगी।


 जिसके बाद हावड़ा से खुलकर रात में पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन के ठहराव कहां कहां होगा इस पर काम चल रहा है। जल्द ही इसके बारे में रेलवे जानकारी देगा। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को वंदे भारत की नई 8 कोच पटना आई है। जल्द ही इस ट्रेन का ट्रायल रन होगा। जिसकी तैयारी की जा रही है। जल्द ही समय सारणी और किराया भी निर्धारित कर लिया जाएगा।


गौरतलब है कि इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून को भोपाल से 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पांच वंदे भारत में से एक ट्रेन की सौगात बिहार-झारखंड को मिली थी। जिसका रांची और पटना के बीच आज से परिचालन शुरू हुआ। इस दौरान भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, गोवा-मुंबई वंदे भारत, बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देश को दी। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन थी। 


बता दें कि यह ट्रेन पटना से सुबह 7:00 बजे खुलकर दोपहर 1:00 बजे रांची पहुंचती है। ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 6 दिन होता है। मंगलवार को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होता है।पटना से रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर- 22349 है जबकि रांची से पटना आने वाली ट्रेन नंबर- 22350 है। रांची से वंदे भारत एक्सप्रेस पटना आने के लिए शाम 4:15 में खुलती है और रात 10:05 पर पटना पहुंचती है। यह ट्रेन पटना से रांची के बीच 5 घंटा 50 मिनट की दूरी तय करती है। अब सभी की नजर पटना से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर है जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। 

टैग्स