ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

रामविलास पासवान के निधन पर लालू यादव ने सबसे पहले जताया शोक, 45 साल का रिश्ता और आप अचानक चले गए

PATNA : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद देश के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. रामविलास पासवान के निधन के बाद सबसे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद

रामविलास पासवान के निधन पर लालू यादव ने सबसे पहले जताया शोक, 45 साल का रिश्ता और आप अचानक चले गए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद देश के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. रामविलास पासवान के निधन के बाद सबसे पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है. लालू यादव ने रामविलास पासवान के साथ अपने 45 साल के रिश्ते को याद करते हुए भावनाएं व्यक्त की हैं.


रामविलास पासवान के निधन के बाद लालू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है "रामबिलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूँ। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयाँ आँखों में तैर रही है। रामबिलास भाई, आप जल्दी चले गए। इससे ज़्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूँ। ॐ शांति ॐ"


रामविलास पासवान और लालू यादव ने साथ-साथ राजनीति की लेकिन जब एक दूसरे के विरोध में भी रहे तब भी उन दोनों के व्यक्तिगत रिश्ते खत्म नहीं हुए. रामविलास पासवान ने अपनी राजनीति की यात्रा में निजी संबंधों का हमेशा ख्याल रखा और यही वजह है कि लालू यादव ने विरोध में होने के बावजूद भी कभी रामविलास पासवान पर कोई तल्ख टिप्पणी नहीं की.  पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शोक जताते हुए कहा है की रामविलास पासवान जी के निधन से बहुत दुःखी हूँ। दशकों से उनके साथ पारिवारिक सम्बंध रहा। आज हमारे घर में चूल्हा नहीं जलेगा।