ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

रक्षाबंधन पर CM नीतीश कुमार ने महिलाओं और छात्राओं को दिया बड़ा तोहफा, जानिए क्या है ख़ास

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं और छात्राओं को रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ा उपहार दिया है। सीएम ने यह निर्णय लिया है कि रक्षाबंधन के दिन राजधानी पटना में महिल

रक्षाबंधन पर CM नीतीश कुमार ने महिलाओं और छात्राओं को दिया बड़ा तोहफा, जानिए क्या है ख़ास
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं और छात्राओं को रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ा उपहार दिया है। सीएम ने यह निर्णय लिया है कि रक्षाबंधन के दिन राजधानी पटना में महिलाओं और छात्राओं के लिए बस सेवा फ्री रहेगी या नहीं उन्हें बस पर सफर करने पर कोई किराया नहीं देना होगा।


दरअसल,  बिहार सरकार ने फैसला किया है कि राजधानी पटना में 31 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से लेकर रात 8:30 तक महिलाओं और छात्राओं को सरकारी बस में सफर करने पर कोई किराया नहीं देना होगा। महिलाओं और छात्राओं को यह सुविधा बस संख्या 111, 111A, 222,444,555,888,888A,100,200 और 999 के अलावा आईएसबीटी पाटलिपुत्रा बस टर्मिनलसे संचालित होने वाली अन्य बस में भी लागू रहेगी। वह इस दिन किसी भी बस में सवार होकर सफर कर सकती है।


वहीं, बिहार के सरकारी कर्मी रक्षाबंधन के अवसर पर 30 अगस्त की जगह अब 31 अगस्त को प्रतिबंधित अवकाश ले सकेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव गुफरान अहमद ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।जबकि  राज्य के माध्यमिक स्कूलों में भी 31 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर छुट्टी घोषित की गयी है।


 सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व से अधिसूचित अवकाश की सूची में रक्षाबंधन के अवसर पर 30 अगस्त 2023 को प्रतिबंधित अवकाश घोषित है। रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त की जगह 31 अगस्त मनाने की सूचना प्राप्त हुई है। इसीलिए  30 अगस्त के स्थान पर अब 31 अगस्त को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया जाता है। 


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व से अधिसूचित अवकाश की सूची में रक्षाबंधन के अवसर पर 30 अगस्त 2023 को प्रतिबंधित अवकाश घोषित है। रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त की जगह 31 अगस्त मनाने की सूचना प्राप्त हुई है। इसीलिए  30 अगस्त के स्थान पर अब 31 अगस्त को प्रतिबंधित अवकाश घोषित किया जाता है।