ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

राज्यपाल फागू चौहान, सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव ने नव वर्ष 2022 की दी बधाई

PATNA : नववर्ष का आगमन हो गया है. राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नव वर्ष 2022 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमा

राज्यपाल फागू चौहान, सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव ने नव वर्ष 2022 की दी बधाई
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नववर्ष का आगमन हो गया है. राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को नव वर्ष 2022 की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा व्यक्त की है कि वर्ष 2022 समस्त बिहार वासियों एवं देशवासियों के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष होगा.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के गौरव को पुनर्जीवित करने के साथ साथ प्रदेश की विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले वर्ष में बिहार देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकेगा. मुख्यमंत्री ने न्याय के साथ बिहार के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सब के सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार का निर्माण होगा.


राज्यपाल फागू चौहान, सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव ने नव वर्ष 2022 की दी बधाई

वहीं राज्यपाल फागू चौहान ने कहा है कि नए वर्ष में हमें शांति, सद्भाव एवं पारस्परिक प्रेम से परिपूर्ण समतामूलक समाज के निर्माण तथा राज्य एवं देश की प्रगति में सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए. राज्यपाल ने कामना की है कि नूतन वर्ष सभी के जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, खुशियों और समृद्धि लाए. बिहार समग्र विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे. राज्यपाल ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की है.


राज्यपाल फागू चौहान, सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव ने नव वर्ष 2022 की दी बधाई

वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी देशवासियों को नए साल की शुभकामना और बधाई दी है 

टैग्स