ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

राज्यकर्मियों पर सरकार मेहरबान, अब साल में जल-जीवन-हरियाली अभियान के लिए दो दिन में मिलेगी छुट्टी

PATNA : जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रचार प्रसार को लेकर मेरी सरकार ने राज्य कर्मियों पर मेहरबानी दिखाते हुए उन्हें साल में 2 दिन छुट्टी देने का फैसला किया है। जल-जीवन-हरियाली अभिया

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रचार प्रसार को लेकर मेरी सरकार ने राज्य कर्मियों पर मेहरबानी दिखाते हुए उन्हें साल में 2 दिन छुट्टी देने का फैसला किया है। जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर जागरूकता के लिए राज्य कर्मियों को अब साल में 2 दिन आकस्मिक अवकाश मिलेगा। बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा है कि सरकार इस छुट्टी को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है और जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। 


जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर जागरूकता के लिए सरकारी सेवकों को छुट्टी दिए जाने के बाद मुख्य सचिव ने एक परिचर्चा के दौरान कही है। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि सरकार हर स्तर पर जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाने की दिशा में काम कर रही है और राज्यकर्मियों से भी इसके लिए है अपेक्षा की जा रही है। इसी नीति के तहत अब साल में 2 दिन का आकस्मिक अवकाश राज्यकर्मियों को देने पर विचार किया जा रहा है। 


जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही जन जागरण की बात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों ही ऐलान किया था कि इस अभियान की सफलता के लिए हर सरकारी कार्यालयों में इस पर विचार विमर्श का वक्त तय किया जाएगा। साथ ही साथ स्कूलों में परिचर्चा और अन्य तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। अब साल में 2 दिनों का आकस्मिक अवकाश देने के लिए सरकारी अफसर लगाने जा रही है कि राज्यकर्मी यह बताएंगे कि इन 2 दिनों के अवकाश में उन्होंने जल-जीवन-हरियाली अभियान के लिए क्या कुछ किया।