ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को मिलेगी बड़ी सौगात

Bihar News: राजगीर में बन रहा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम अंतिम चरण में है। इस स्टेडियम का कार्य विधानसभा चुनाव से पहले पूरा किया जाएगा। बीसीसीआई मानकों पर तैयार हो रहा यह स्टेडियम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि की अध्यक्षता में राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य में तेजी लाने हेतु समीक्षा बैठक की गई। सचिव के द्वारा राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। 


इस क्रम में उन्होंने क्रिकेट पिच, आउटफिल्ड, पवेलियन ऑडियो-विजुअल प्रणाली, साईट स्क्रीन, स्कोरबोर्ड, शौचालय निर्माण समेत अन्य सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा की। एजेंसी के द्वारा अवगत कराया गया कि स्टेडियम में पवेलियन (G+5) का फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है। फ्रंट गलेजिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया जबकि बैक गलेजिंग का कार्य जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। 


इसके अलावा जनरल स्टैंड वेस्ट (G+2), जनरल स्टैंड ईस्ट (G+2) एवं रिवर्स पवेलियन (G+2) का कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। क्रिकेट पिच का टॉप ड्रेसिंग किया जा रहा है। मैदान के बाहरी क्षेत्र का विकास और चेनलिंग फेंसिंग का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। शौचालय का कार्य भी पूरा हो गया है। 


18 एकड़ भूखण्ड पर निर्माणाधीन राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का कार्य अंतिम चरण में है, जिसमें 40,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। सचिव कुमार रवि के द्वारा एजेंसी को जल्द स्टेडियम का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम का कार्य समय पर एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं। अगस्त तक स्टेडियम का पवेलियन और मैदान पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य है। 


बीसीसीआई चीफ क्यूरेटर की देखरेख में ग्राउंड और पिच का काम तेजी से मानकों के अनुसार किया जा रहा है। उनके निरीक्षण के बाद ही स्टेडियम में मैच खेलने की अनुमति दी जाएगी। बिहार के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए ये स्टेडियम काफी अहम होगा।


महाराष्ट्र से लाई गई लाल मिट्टी से 6 पिच एवं मोकामा की काली मिट्टी से 7 पिच तैयार की गई है। बारिश के मौसम में मैदान से पानी निकासी हेतु ड्रेनेज प्रणाली विकसित की गई है। पूरे मैदान पर घास लगाने का कार्य पूर्ण हो गया है और साथ ही घास कटाई का भी कार्य किया जा रहा है। 


क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिसमें खिलाड़ियों के लिए विशेष पवेलियन, कोच और मैनेजर के लिए आरक्षित बैठक व्यवस्था, वीवीआईपी मेहमानों के लिए खास स्टैंड और मीडिया के लिए समर्पित गैलरी शामिल हैं। बीसीसीआई के मानकों के अनुरूप तैयार यह मैदान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह सक्षम होगा।


भवन निर्माण विभाग के वरीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के द्वारा स्टेडियम के गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु लगातार अनुश्रवण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के उपरांत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मैचों के आयोजन के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। बिहार में क्रिकेट के विकास के लिए यह स्टेडियम मील का पत्थर साबित होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता