ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

राजधानी पटना का ट्रैफिक रूट बदला, घर से निकलने के पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर

PATNA: मेट्रो रेल परियोजना को लेकर पटना के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव अंडर ग्राउंड एवं एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों के निर्माण कार्य को लेकर किया गया है

राजधानी पटना का ट्रैफिक रूट बदला, घर से निकलने के पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मेट्रो रेल परियोजना को लेकर पटना के ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव अंडर ग्राउंड एवं एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों के निर्माण कार्य को लेकर किया गया है।गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहा की तरफ जाने वाले मार्ग फ्रेजर रोड में यह बदलाव किया गया है। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।


दरअसल, कॉरिडॉर II के आकाशवाणी स्टेशन पर मेट्रो स्टेशन के निर्माण के विस्तार को लेकर किया गया है। वैकल्पिक यातायात व्यवस्था के तौर पर डाक बंगला चौराहा से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को पहले की तरह डाक बंगला चौराहा से फ्रेजर रोड होते हुए स्वामी नंदन तिराहा से गांधी मैदान तक जाने की व्यवस्था की गई है।


नई ट्रैफिक व्यवस्था के मुताबिक, गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा पर आने वाले वाहनों के लिए स्वामी नंदन तिराहा से एस.पी.वर्मा रोड होते हुए न्यू डाक बंगला रोड से डाकबंगला चौराहा तक जाने की व्यवस्था की गई है। बता दें कि यातायात व्यवस्था को सुचारू और व्यवस्थित करने के लिए मॉक ड्रिल भी कराया गया था।

टैग्स