ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

पटना जंक्शन समेत 60 स्टेशनों पर रेलवे की नई सुविधा, महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को अब मिलेगी राहत

रेलवे ने 60 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर में बने। पटना जंक्शन पर रेस्ट रूम भी बने। कुंभ के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, सुरक्षा बल तैनात। भीड़ के कारण भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस रद्द।

mahakumbh
mahakumbh
© mahakumbh
User1
2 मिनट

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए देशभर के 60 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में पटना जंक्शन, दानापुर, आरा और बक्सर समेत बिहार के कई स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पटना जंक्शन के दोनों छोर महावीर मंदिर के पास और करबिगहिया की तरफ विशेष विश्रामालय बनाए गए हैं। वहीं दानापुर रेलवे स्टेशन पर भी होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है। इससे यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी और यात्रा सुगम होगी। 


महाकुंभ में प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्था की है। दानापुर रेल मंडल ने महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और आरपीएफ जवानों की तैनाती की है। 


मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी ने बताया कि होल्डिंग एरिया बनाने से प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस को 18 और 19 फरवरी के लिए रद्द कर दिया है। यात्रियों के लिए वैकल्पिक ट्रेन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।


राज्य सरकार ने यात्रियों से भीड़ कम होने तक कुंभ यात्रा स्थगित करने की अपील की है। मुख्य सचिव अमृत लाल मीना ने कहा कि फिलहाल स्टेशनों पर अव्यवस्था की स्थिति है। ऐसे में संभव हो तो कुछ दिनों बाद यात्रा की योजना बनाएं।