ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

रेलवे ने कुली सेवा को दी हरी झंडी, रामकृपाल यादव के प्रयास पर दानापुर DRM ने दी जानकारी

PATNA : लॉक डाउन के बाद देश में रेलवे सेवा शुरू होने के बाद कुली सेवा को हरी झंड़ी मिल गई है. इस बारे में दानापुर डीआरएम ने बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव को इसकी जानकारी दी है. डीआरएम ने बताया कि स्टे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : लॉक डाउन के बाद देश में रेलवे सेवा शुरू होने के बाद कुली सेवा को हरी झंड़ी मिल गई है. इस बारे में दानापुर डीआरएम ने बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव को इसकी जानकारी दी है. डीआरएम ने बताया कि स्टेशनों पर कुली सेवा चालू करने का आदेश जारी हो गया है.

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान फिर से पटरी पर रेलवे लौट चुकी है. ऐसे में कुलियों के समस्याओं को लेकर बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के सामने मांग रखी थी कि कुली सेवा को हरी झंडी दी जाए. 


रामकृपाल यादव ने कहा था  कि अनलॉक की शुरुआत के साथ केंद्र सरकार ने देश में हर तबके के लोगों के लिए राहत की शुरुआत की है. गरीबों मजदूरों और बुजुर्गों तक के लिए सरकार ने रियासतों का ऐलान किया है. ऐसे में रेल सेवा की शुरुआत के साथ कुली सेवा को भी शुरू करने की आवश्यकता है. कुली अपनी सेवा बंद होने के कारण भुखमरी के कगार पर आ गए हैं और अब रेलवे को इस तरफ भी पहल करनी चाहिए.  जिसके बाद रेलवे की तरफ से कुली सेवा शुरू करने की बात कही गई है.