ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Railway news : रेलवे कर्मचारियों के लिए बदला नियम, ऊपर से आ गया ऑर्डर; अब हर हाल में करना होगा यह काम

Railway news : दानापुर रेल मंडल के कर्मचारी और अधिकारी जल्द ही अपने स्मार्ट फोन से उपस्थिति दर्ज कराते नजर आएंगे। रेलवे बोर्ड ने बायोमेट्रिक हाजिरी को आधार से जोड़कर लागू किया जा रहा है

Railway news
Railway news
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Railway news : बिहार के दानापुर रेल मंडल के कर्मचारियों के लिए यह काफी अहम खबर है। अब दानापुर रेल मंडल के कर्मचारी और अधिकारी जल्द ही अपने स्मार्ट फोन से उपस्थिति दर्ज कराते नजर आएंगे। रेलवे बोर्ड ने बायोमेट्रिक हाजिरी को आधार से जोड़कर लागू किया जा रहा है जिसमें कर्मचारी की लाइव लोकेशन और जियो टैगिंग दर्ज की जाएगी। इससे उन कर्मचारियों की मनमानी पर लगाम लगाई जा सकेगी जो देर से कार्यालय आते हैं या जल्दी घर चले जाते हैं।


दरसअल, हाजीपुर रेलवे जोन के अंतर्गत दानापुर रेल मंडल के कर्मचारी और अधिकारी जल्द ही अपने स्मार्ट फोन से हाजिरी लगाते हुए नजर आएंगे। बिहार सरकार के टीचर के तरह अब रेल कर्मी ऑनलाइन मोबाइल से हाजरी लगाएंगे। इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने सभी मुख्यालयों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं।


जानकारी के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने बायोमेट्रिक हाजिरी को आधार से जोड़कर लागू किया जा रहा है। जिसमें कर्मचारी की लाइव लोकेशन, जियो टैगिंग भी दर्ज किया जाएगा। इससे उन कर्मचारियों की मनमानी पर लगाम लगाई जा सकेगी, जिसमे कई कर्मी देर से कार्यालय आने के साथ जल्द ही अपने घर चले जाते हैं। रेलवे में अभी तक सभी जोनल रेलवे, वर्कशॉप सहित सभी उपक्रमों में हाजिरी सामान्य तरीके से ही रजिस्टर पर हस्ताक्षर के साथ लग रही है। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने देशभर के रेलकर्मियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के आदेश के बाद कार्यालय व ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों को पुरानी प्रक्रिया बदलने जा रही है।


रेलवे बोर्ड की निदेशक स्थापना सामान्य ने सभी जोनल महाबंधकों, पीएसयू वर्कशॉप, आरडीएसओ, आईसीएफ को पत्र जारी कर रेल मंत्री के आदेश के बारे में जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि रेलकर्मियों की आधार आधारित बायोमेट्रिक हाजिरी शुरू करने के बारे में बताया गया है। ड्यूटी पर समय से नहीं आने वाले रेलकर्मियों को अब दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 


दानापुर रेल मंडल के एक रेल अधिकारी ने बताया कि बायोमेट्रिक हाजिरी की प्रतिदिन की रिपोर्ट संबंधित ऑफिस के एचओडी के पास रहेगी। हर माह हाजिरी रिपोर्ट का मिलान किया जाएगा। रिपोर्ट में उन कर्मचारियों पर विशेष नजर रखी जाएगी जो देरी से कार्यालय आते हैं और जल्दी ही निकल जाते हैं। रेलवे बोर्ड से जारी पत्र में रेलवे के रनिंग स्टाफ के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर स्थिति साफ नहीं है।


 रेलवे में स्टेशन प्रबंधक, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, गार्ड, टिकट चेंकिंग सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत रनिंग स्टाफ बायोमेट्रिक हाजिरी कैसे लगाएगा, यह भी जल्द तय हो जाएगा। अभी दानापुर रेल मंडल के आरा जंक्शन को मिलाकर करीब 22 हजार से अधिक रेलकर्मी कार्यरत हैं। बायोमेट्रिक हाजिरी के आदेश को लागू कराया जाएगा। इसके लिए जरूरी मशीन की व्यवस्था व पोर्टल पर कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन भी होगा। रनिंग स्टाफ के लिए कैसी व्यवस्था होगी जल्द ही उस बारे में भी स्थिति स्पष्ट होगी।