ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

27 मई के बजाय अब जून में होगा राहुल गांधी का बिहार दौरा, राजगीर में सभा के लिए हॉल खाली नहीं

संविधान सुरक्षा सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्य मंजीत आनंद साहू ने बताया कि मई महीने में राजगीर में कन्वेंशन हॉल खाली नहीं है। हॉल खाली नहीं रहने के कारण अब मई में राहुल गांधी का कार्यक्रम होने की उम्मीद नहीं है।

bihar
जून में आएंगे राहुल गांधी!
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 27 मई को बिहार दौरे पर आने वाले थे। नालंदा के राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत करने वाले थे। इस दौरान पिछड़े वर्ग के छात्रों को उन्हें संबोधित करना था लेकिन अब यह कार्यक्रम 27 मई को नहीं होगा।


 इसके पीछे का कारण यह है कि सभा करने के लिए राजगीर में उन्हें हॉल खाली नहीं मिला। जिसके कारण इस कार्यक्रम के डेट को आगे जून माह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब राहुल गांधी का कार्यक्रम जून महीने में होगा। सभा के लिए अब पहले हॉल की बुकिंग होगी उसके बाद ही डेट एलाउंसमेंट किया जाएगा। 


संविधान सुरक्षा सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्य मंजीत आनंद साहू ने बताया कि मई महीने में राजगीर में कन्वेंशन हॉल खाली नहीं है। हॉल खाली नहीं रहने के कारण अब मई में राहुल गांधी का कार्यक्रम होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। अब राहुल गांधी का जून के दूसरे सप्ताह में बिहार दौरा होने की संभावना है। हालांकि अभी उनके बिहार दौरे की तारीख तय नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। 


बता दें कि बिहार में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव है। इस चुनाव से पहले चार बार राहुल गांधी बिहार आ चुके हैं। जून में उनका पांचवा दौरा होने की संभावना है। अभी हाल ही में 15 मई को राहुल गांधी पटना और दरभंगा में आए थे। दरभंगा में दलित छात्रों से संवाद किये थे, उसके बाद पटना के लोदीपुर स्थित सिटी मॉल में समाजसेवियों और कांग्रेस नेता के साथ फुले फिल्म देखी थी। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा मचाया था। जिनके पास टिकट और पास रहने के बावजूद उन्हें सिनेमा हॉल में घुसने नहीं दिया गया था। 

टैग्स