ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राहुल गांधी का बिहार दौरा: 7 अप्रैल को बेगूसराय में कन्हैया के पदयात्रा में होंगे शामिल, पटना के कार्यक्रम में भी करेंगे शिरकत

सोमवार 7 अप्रैल को राहुल गांधी सुबह में पटना हवाई अड्डा आने के बाद चार्टर हेलीकॉप्टर से बेगूसराय के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम की कांग्रेस ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

BIHAR POLITICS
राहुल गांधी का बिहार दौरा
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को पटना आ रहे हैं। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे लोगों से संवाद करेंगे। इससे पहले बेगूसराय भी जाएंगे। राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सारी तैयारियां पार्टी ने पूरी कर ली है। 


कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 4 महीने में तीसरी बार बिहार आ रहे हैं। इस बार वो दो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित प्रोग्राम में शामिल होंगे। लेकिन इससे पहले राहुल गांधी चार्टर प्लेन से बेगूसराय जाएंगे। जहां कन्हैया कुमार के पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा में भी शामिल होंगे।


कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा बेगूसराय के ITI मैदान से शुरू होगी। जो वीर कुंवर सिंह चौक, फ्लाई ओवर, बस स्टैंड, पावर हाउस चौक, सुभाष चौक, हरहरमहादेव चौक होते हुए जीरोमाईल दिनकर चौक से बीहट होते हुए सिमरिया पुल से पटना की ओर प्रस्थान करेगी। सोमवार 7 अप्रैल को राहुल गांधी सुबह में पटना हवाई अड्डा आने के बाद चार्टर हेलीकॉप्टर से बेगूसराय के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम की कांग्रेस ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। 

टैग्स