ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

राबड़ी आवास पर विधायक दल की बैठक, विधानसभा अध्यक्ष को लेकर महागठबंधन की रणनीति पर चर्चा

PATNA : विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राबड़ी आवास पर महागठबंधन के विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बैठक को संबोधित कर रहे हैं. महागठबंधन के

राबड़ी आवास पर विधायक दल की बैठक, विधानसभा अध्यक्ष को लेकर महागठबंधन की रणनीति पर चर्चा
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर राबड़ी आवास पर महागठबंधन के विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस बैठक को संबोधित कर रहे हैं. महागठबंधन के विधायक दल की इस बैठक में सभी 5 दलों के बड़े नेता मौजूद हैं. इनके साथ-साथ महागठबंधन के विधायक इस बैठक में शामिल हुए हैं.


बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हो रही इस बैठक  में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर महागठबंधन की रणनीति पर चर्चा चल रही है. विधानसभा अध्यक्ष को लेकर इस बैठक को अहम माना जा रहा है.


सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा और वामदलों के विधायक दल के नेता मौजूद हैं. इसके आलावा लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव साथ ही साथ राजद के सीनियर लीडर अलोक मेहता भी मीटिंग में मौजूद हैं. आपको बता दें कि महागठबंधन की ओर से अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है. सदन की कार्यवाही के दूसरे दिन नामांकन के बाद ही तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें विश्वास है, हमारी जीत पक्की है. इसको लेकर ही आवास पर महागठबंधन के सभी नेता पहुंचे.


बैठक की समाप्ति के बाद राजद प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि अवध बिहारी चौधरी जनता के उम्मीदवार हैं. आप सबों ने देखा कि किस तरह से बिहार में सरकार बनाई गई. उन्होंने कहा कि सभी दलों से हमारी अपील है कि अंतरात्मा की आवाज पर अवध बिहारी चौधरी को वोट करें और अध्यक्ष चुनें। उन्हें मजबूती दें. हम सबों को उम्मीद है कि महागठबंधन के उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी बिहार विधान सभा में अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेंगे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Singh

FirstBihar संवाददाता