ब्रेकिंग
भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

राबड़ी आवास पहुंचे दीपांकर भट्टाचार्य, सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी से कर रहे बातचीत

PATNA : विधानसभा चुनाव में 30 सीटों का एलान कर महागठबंधन को झटका देने के बाद माले के जनरल सेक्रेटरी दीपांकर भट्टाचार्य 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे हैं. विधानसभा चु

राबड़ी आवास पहुंचे दीपांकर भट्टाचार्य, सीट बंटवारे को लेकर तेजस्वी से कर रहे बातचीत
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  विधानसभा चुनाव में 30 सीटों का एलान कर महागठबंधन को झटका देने के बाद माले के जनरल सेक्रेटरी दीपांकर भट्टाचार्य 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंचे हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर माले की ओर से सम्मानजनक सीटों की मांग की जा रही है. इसी मुद्दे पर बातचीत करने को लेकर दीपांकर भट्टाचार्य नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे हैं.


आपको बता दें कि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के जाने के बाद माले ने भी राजद को बुधवार को तगड़ा झटका दिया था. क्योंकि सीट बंटवारे की तस्वीर साफ़ नहीं होने के कारण सीपीआई एमएल ने 30 विधानसभा सीटों का एलान कर दिया है. पार्टी की ओर से सीटों की पहली सूची जारी कर दी गई है. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर भाकपा-माले और राष्ट्रीय जनता दल के बीच राज्य स्तर पर कई राउंड की बातचीत चली. माले अपनी सीटों की संख्या घटाकर 30 कर ली थी. संपूर्ण तालमेल की स्थिति में इन प्रमुख 30 सीटों में से भी 10 सीटें और भी कम करते हुए हमने  20 प्रमुख सीटों पर हमारी दावेदारी स्वीकार कर लेने का प्रस्ताव रखा था. लेकिन इसपर बात नहीं बनी.


राजद की ओर से माले के लिए जो सीटें प्रस्तावित की गईं हैं. उनमें माले के सघन कामकाज, आंदोलन व पहचान के पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, बक्सर, नालंदा आदि जिलों की एक भी सीट शामिल नहीं है. ऐसे में जब पहले चरण के नामांकन का दौर शुरू ही होनेवाला है, तो माले ने पहली सूची जारी कर दी, जो इस प्रकार है -  

टैग्स