ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रामनवमी को लेकर बदली रहेगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, इन रूटों पर वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री

PATNA : रामनवमी 2024 के दिन पटना में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राजधानी पटना में 16 अप्रैल की रात आठ बजे से 17 की रात 11 बजे तक ट्रैफिक मे

रामनवमी को लेकर बदली रहेगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था, इन रूटों पर वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : रामनवमी 2024 के दिन पटना में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राजधानी पटना में 16 अप्रैल की रात आठ बजे से 17 की रात 11 बजे तक ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। कई रूटों पर वाहनों के परिचालन में पाबंदी लागू की जाएगी। रामनवमी 2024 के दिन पटना में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन के बीच वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। डाकबंगला होकर पटना जंक्शन जाने वाले वाहन एग्जीबिशन रोड से गोरियाटोली तक जा सकेंगे और जमाल रोड दक्षिण से यू-टर्न लेकर वापस हो जायेंगे। महावीर मंदिर के निकट एवं पटना जंक्शन गोलम्बर के पूरब वीणा सिनेमा रोड तक सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। 


वहीं, गोरियाटोली तथा करबिगहिया से पटना जंक्शन आने वाले वाहन जमाल रोड दक्षिण से यू-टर्न लेकर वापस हो जायेंगे। मेट्रो निर्माण कार्य को देखते हुए जेपी गोलम्बर से डाकबंगला चौराहा होते हुए जाने वाले जुलूस स्वामी नन्दन तिराहा से एसपी वर्मा रोड होते हुए न्यू डाकबंगला रोड से डाकबंगला चौराहा जा सकेंगे। इसके साथ ही बुद्धमार्ग में फ्लाइओवर के नीचे वाहनों का परिचालन नहीं होगा। 


इसके साथ ही प्रसाद लेकर महावीर मंदिर जाने वाले दर्शनार्थी वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट (आर ब्लॉक के निकट) से प्रवेश कर कतारबद्ध तरीके से वीर कुंवर सिंह पार्क, जीपीओ गोलंबर होते हुए महावीर मंदिर तक जायेंगे एवं दर्शन के बाद डाकबंगला रोड की तरफ से निकलेंगे। प्रसाद लेकर जाने वाले दर्शनार्थियों के वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर हाइस्कूल के मैदान एवं पथ परिवहन निगम कार्यालय के परिसर में होगा। आर ब्लॉक से जीपीओ और पटना जंक्शन की तरफ किसी भी वाहनों का परिचालन नहीं होगा। 


इसके अलावा बुद्ध मार्ग होकर दर्शनार्थियों की कतार नहीं लगेगी।  प्रसाद एवं फूल-माला आदि के विक्रय के लिए वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी छोर का उपयोग किया जा सकता है। अदालतगंज रोड में पूरब से पश्चिम यातायात वन-वे रहेगा. वीरचन्द पटेल पथ से अदालतगंज रोड में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जिन यात्रियों को पटना जंक्शन की तरफ जाना हो वे कोतवाली थाना से बुद्ध मार्ग होते हुए जीपीओ आरओबी के ऊपर से करबिगहिया की तरफ पटना जंक्शन तक जा सकते हैं।