ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

राजधानी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों में कोहराम; जानिए क्या है पूरा मामला

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज बिस्कुट फैक्टरी रोड मुसहरी रोड निवासी मिंटू कुमार के 10 वर्षीय पुत्र

राजधानी में पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों में कोहराम; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज बिस्कुट फैक्टरी रोड मुसहरी रोड निवासी मिंटू कुमार के 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार की गुरूवार शाम घर के पास खेलने के दौरान पानी भरे गड्डे में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पानी भरे गड्ढे से आयुष को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो गई थी। वहीं, आयुष की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 


वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता मिंटू कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम वो अपने घर के पास खेला रहा था और बगल में पानी भरे गड्डे में गिरने के बाद डूबने से उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने देखा तो पानी भरे गड्डे से आयुष को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। 


उधर, इस मामले में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पानी भरे गड्डे में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी है और शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में जो भी उचित चीज़ें होंगी उसको लेकर निर्णय लिया जाएगा।