ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार से क्वारेंटाइन सेंटर संचालन का रोडमैप मांगा, एनजीओ की मदद लेने को कहा

PATNA : कोरोना महामारी के बीच सरकार की तरफ से चलाए जा रहे क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था और संचालन में एनजीओ की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरक

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के बीच सरकार की तरफ से चलाए जा रहे क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्था और संचालन में एनजीओ की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार से रोडमैप मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकार क्वारेंटाइन सेंटर के संचालन में एनजीओ की भूमिका के साथ रोडमैप तैयार करे। 


पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि 18 मई तक सरकार एक रोडमैप बनाकर कोर्ट के सामने रखे। साथ ही साथ याचिकाकर्ता पारुल प्रसाद को कोर्ट में पटना में चल रहे अनाथ आश्रम की जानकारी मुहैया कराने को भी कहा है। 


हाईकोर्ट ने कहा है कि कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए राज्य के एनजीओ से कितनी ज्यादा मदद ली जा सकती है उसके बारे में सरकार रोडमैप के साथ पूरी जानकारी मुहैया कराएं। इस मामले पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से कोर्ट में यह जानकारी दी गई कि प्रवासी मजदूरों को केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक बिहार लाया जा रहा है और साथ ही साथ उनकी स्क्रीनिंग कराने के बाद क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है। सरकार ने कोर्ट को बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर में रहने, खाने का पूरा इंतजाम है लेकिन कोर्ट ने सरकार को एनजीओ के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देश दिए हैं।।

टैग्स