ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर RJD का अनोखा विरोध, प्याज की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे विधायक शिवचंद्र राम

PATNA: राज्य में बढ़ती प्याज की कीमतों के खिलाफ आरजेडी ने सरकार के खिलाफ विरोध करने का अनोखा तरीका निकाला है. आरजेडी विधायक शिवचंद्र राम विरोध जताने के लिए प्याज की माला पहनकर

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राज्य में बढ़ती प्याज की कीमतों के खिलाफ आरजेडी ने सरकार के खिलाफ विरोध करने का अनोखा तरीका निकाला है. आरजेडी विधायक शिवचंद्र राम विरोध जताने के लिए प्याज की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे. प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर विधायक शिवचंद्र राम ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा.



शिवचंद्र राम ने कहा कि बिहार की जनता प्याज के आंसू रो रही है और नीतीश सरकार को कोई फर्क ही नहीं पड़ता है. सरकार की तरफ से 35 रुपये किलो प्याज लोगों को उपलब्ध कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार झूठ बोल रही है, कहीं भी 35 रुपये किलो प्याज नहीं मिल रहा है.


सस्ते दर पर पटना के लोगों को प्याज मुहैया कराने को शिवचंद्र राम ने लॉलीपॉप बताया है. शिवचंद्र राम ने कहा कि उन्होंने 100 रुपये किलो प्याज खरीदकर 3 किलो प्याज की माला बनवायी है. उन्होंने नीतीश सरकार से पंचायत से लेकर जिला स्तर तक 10 रुपये किलो प्याज बेचने की मांग की है. . उन्होंने कहा कि गरीब लोग प्याज की कीमतों से परेशान हैं और नीतीश सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता