ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना में बम ब्लास्ट से फैली सनसनी, 5 की हालत गंभीर

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां एक मकान में बम ब्लास्ट होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस बलास्ट में 5 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मामले की जानकारी मिलते

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां एक मकान में बम ब्लास्ट होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस बलास्ट में 5 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है. 


घटना पटना के गांधी मैदान के सालिमपुर अहरा इलाके की है, जहां सोमवार की सुबह क मकान में विस्फोट होने से पूरा इलाका दहल गया.  पुलिस के मुताबिक घर मे रखे हुए बम में धमाका हुआ है. वहीं बम ब्लास्ट में दो मकान पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक के बाद एक कर के दो जोरदार धमाके हुए हैं.  धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की दीवार गिर गई और रूम में लगा दरवाजा भी टूट गया. इसके  साथ ही आसपास के मकानों में भी नुकसान हुआ है.  

पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया बम ब्लास्ट ही बताया है और बाकी की जानकारी के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है.  धमाका होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. मकान मालिक ने बताया कि मकान के जिस हिस्से में धमाका हुआ है उसमें किरायेदार रहते हैं और वो ऑटो चलाते थे. ऑटो चालक पिछले तीन महीने से ही उस घर में रह रहा था. उसके बारे में ज्यादा जानकारी मकान मालिक को नहीं है.  


टैग्स