ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नये साल पर पुष्पम प्रिया चौधरी ने चेहरे से हटाया मास्क, कहा.."2025 की शुभ बेला आई"

नये साल पर पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने चेहरे से मास्क हटा दिया है। नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने को लेकर कसम खाई थी। 01 जनवरी को पुष्पम ने तोड़ दी कसम।

puspam ne hataya mask
नीतीश के CM रहते हट गया मास्क
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार की राजनीति में पुष्पम प्रिया चौधरी चर्चित चेहरा रही है। नये साल के आगमन के साथ ही प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने चेहरे से मास्क उतार दिया है। 2025 में पुष्पम प्रिया चौधरी के नये लुक ने सबको चौंका कर रख दिया है। 


बिना मास्क वाली तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि "2025 की शुभ बेला आई" नया साल, नई चुनौतियाँ, नये प्रयास। समर शेष है। प्लुरल्स पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को नये साल में सफलता के लिए अग्रिम बधाई व शुभकामनाएँ।


दरअसल पुष्पम प्रिया चौधरी के नये लुक को देखकर लोग इसलिए हैरान हैं कि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इस बात की घोषणा की थी कि जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे तब तक वो मास्क नहीं उतारेंगी। इस संकल्प के बाद वो अपनी पार्टी के हरेक कार्यक्रम में चेहरे पर मास्क लगाकर चलती थी। लेकिन 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले 01 जनवरी को पुष्पम प्रिया चौधरी ने चेहरे से मास्क उतार दिया। जबकि नीतीश कुमार आज भी बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी का वो कसम आज नये साल के आगमन के साथ ही टूट गया। 


बता दें कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तब सम्राट चौधरी ने भी यह कसम खाई थी कि जब तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ेंगे तब तक हम सिर से मुरेठा नहीं हटाएंगे। लेकिन जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तब उन्होंने मुरेठा हटा दिया था। यूं कहे कि अभी तक जितने भी नेता ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने को लेकर कसम खाई लेकिन सफलता नहीं मिली। इन नेताओं का संकल्प और कसम टूट गया लेकिन नीतीश कुमार आज भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं। चेहरे से मास्क हटाते हुए पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि अब 2025 की शुभ बेला आ गई। पुष्पम प्रिया चौधरी के इस कदम ने सबकों हैरान कर दिया। एक्स यूजर कमेंट्स लिख रहे है कि बिना मास्क वाला हैप्पी न्यू ईयर..कुछ लिख रहे हैं गजब अंदाज..

टैग्स