ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का आदेश डीजीपी सिंघल ने बदला, 2 साल बाद फैसला वापस

PATNA: सिपाही से इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर को लेकर दो साल पहले जो आदेश जारी किया गया था, उसे रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि 2020 में तत्कालीन डीजीपी के कार्य

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का आदेश डीजीपी सिंघल ने बदला, 2 साल बाद फैसला वापस
First Bihar
2 मिनट

PATNA: सिपाही से इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर को लेकर दो साल पहले जो आदेश जारी किया गया था, उसे रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि 2020 में तत्कालीन डीजीपी के कार्यकाल में इसे लागू किया गया था। डीजीपी एसके सिंघल ने उक्त पुलिस आदेश को निरस्त करने का फरमान जारी कर दिया है। अब पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर पुलिस आदेश संख्या 315/2020 के तहत नहीं होंगे।


बिहार पुलिस में सिपाही, हवलदार, जमादार, दारोगा, इंस्पेक्टर और इनके समकक्ष पद वाले पुलिसकर्मियों के तबादले को लेकर नीति तय की गई थी। इसको लेकर पुलिस आदेश संख्या 315/2020 जारी किया गया था। डीजीपी द्वारा इसे निरस्त करने को लेकर जो आदेश जारी किया गया उसमें कहा गया है इसपर राज्य सरकार की सहमति नहीं थी। 


इस आदेश में जरूरत के मुताबिक संशोधन या विलोपित करने को लेकर डीजीपी द्वारा गृह विभाग को फाइल भेजी गई थी, जिसपर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा इजाजत दे दी गई है। डीजीपी ने पुलिस आदेश संख्या 315/2020 को विलोपित कर दिया है।

टैग्स