ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

RJD और कांग्रेस पर संतोष सुमन ने बोला बड़ा हमला, कहा..इनसे बिहार के सम्मान को खतरा, घुसपैठियों को बाहर करना जरूरी

पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के सुप्रीमो संतोष सुमन ने कहा कि पीएम मोदी की 40 हजार करोड़ की सौगात बिहार को नई ऊंचाई देगी, बिहार के मंत्री ने RJD-कांग्रेस पर साधा निशाना।

बिहार
विपक्ष पर जोरदार हमला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: सीमांचल के प्रमुख शहर पूर्णिया को आज नये एयरपोर्ट की सौगात मिल गई। सीमांचल के लोग लंबे समय से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और 35,561 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान 1 वंदे भारत और 3 अमृत भारत ट्रेन और पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पीएम मोदी के इस सौगात पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया आगमन बिहार की प्रगति का प्रतीक है। 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। पूर्णिया एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन सीमांचल के विकास का द्वार खोलेगा।


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सही कहा कि RJD-कांग्रेस गठबंधन बिहार के सम्मान और पहचान के लिए खतरा है। ये लोग बिहार को बीड़ी से तुलना कर अपमानित करते हैं। इनकी नजर सिर्फ वोट बैंक पर है। SIR मुद्दे पर घुसपैठियों को बचाने के लिए नारे लगाना और यात्राएं निकालना बिहार की सुरक्षा और संसाधनों को दांव पर लगाना है। बिहार की मिट्टी घुसपैठियों को नहीं सहन करेगी। इन्हें बाहर जाना ही होगा।


RJD-कांग्रेस के कुशासन पर निशाना साधते हुए संतोष सुमन ने कहा कि"इनके राज में सीमांचल पिछड़ा रहा। जंगलराज का दौर था, जहां हत्या-बलात्कार आम थे। महिलाएं असुरक्षित थीं। आज NDA सरकार में वही बहनें जीविका दीदी बन स्वरोजगार से जुड़ रही हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरी में  35 फीसदी आरक्षण मिल रहा है। ये परिवारवादी दल सिर्फ अपने तिजोरी भरते हैं, जबकि मोदी जी सबका साथ-सबका विकास का मंत्र दे रहे हैं।


उन्होंने पीएम मोदी द्वारा GST कटौती का स्वागत करते हुए कहा कि 22 सितंबर से GST कम होना दिवाली-छठ का तोहफा है। इससे माताओं-बहनों का खर्च घटेगा। बिहार की डबल इंजन सरकार किसानों की आय दोगुनी कर रही है। RJD-कांग्रेस का कुशासन भूलकर बिहार आगे बढ़ रहा है। हम सबको एकजुट होकर विकास के इस पथ पर चलना होगा।