ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, थोड़ी देर में मंत्रियों का शपथ ग्रहणसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीबिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, थोड़ी देर में मंत्रियों का शपथ ग्रहणसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्री

पुलवामा में शहीद जवानों के लिए जाप ने निकाला कैंडल मार्च, किसान आंदोलन में शहीद किसानों को भी दी गई श्रद्धांजलि

PATNA : पुलवामा हमले की दूसरी बरसी के अवसर पर जन अधिकार पार्टी ने कैंडिल मार्च निकाला. इस कैंडिल मार्च के दौरान पुलवामा में आतंकियों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40

पुलवामा में शहीद जवानों के लिए जाप ने निकाला कैंडल मार्च, किसान आंदोलन में शहीद किसानों को भी दी गई श्रद्धांजलि
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  पुलवामा हमले की दूसरी बरसी के अवसर पर जन अधिकार पार्टी ने कैंडिल मार्च निकाला. इस कैंडिल मार्च के दौरान पुलवामा में आतंकियों के हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानो को श्रद्धांजलि देने के साथ ही किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को भी श्रद्धांजलि दी गई. कैंडिल मार्च जे पी गोलम्बर से निकलकर गांधी मैदान होते हुए कारगिल चौक तक पहुंचा. मार्च में शामिल लोगों ने जय जवान, जय किसान के नारे लगाए. 


कैंडिल मार्च को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों के कारण देश के जवान और किसान अपनी जान गंवा रहे हैं. सरहद पर लड़ने वाले जवान हो या खेतों में काम कर देश का पेट भरने वाले किसान, हमारी पार्टी दोनों के साथ खड़ीं हैं.  हमारी मांग है कि पुलवामा के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. 


मार्च को सम्बोधित करते हुए जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने कहा कि भारत का निर्माण जवानों और किसानों ने मिलकर किया हैं. आज केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण अन्नदाताओं की मौत हो रही हैं. राजधानी पटना के अलावा पार्टी की जिला इकाईयों ने राज्य के हर जिले में कैंडिल मार्च निकाला.


कैंडिल मार्च में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, भाई दिनेश, सच्चिदानंद यादव, राजू दानवीर, रानी चौबे, अरूण कुमार सिंह, वरूण कुमार सिंह, गौतम आनन्द और आजाद चाँद मौजूद थें. 

संबंधित खबरें