ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR NEWS : पीएम मोदी 15 सितंबर को देंगे बिहार को चार नई ट्रेनों की सौगात, पूर्णिया से होगा शुभारंभ

BIHAR NEWS : उत्तर बिहार में पहले से पांच अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। वंदे भारत का जोगबनी और दानापुर के बीच परिचालन से कोसी, मिथिलांचल के तिरहुत के लोगों को फायदा होगा

नरेंद्र मोदी बिहार दौरा
नरेंद्र मोदी बिहार दौरा
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : देश के पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आने वाले हैं। इस दौरान वह बिहार कोई कई तरह की सौगात देने वाले हैं। इसी कड़ी में जो जानकारी निकल कर सामने आई है। उसके मुताबिक बिहार में चार ट्रेनों की सौगात मिलने वाला है। इसके बाद खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। आइए जानते हैं कि पूरी जानकारी क्या है ?


जानकारी हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया से चार ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ कर सकते हैं। इसमें जोगबनी-दानापुर वंदे भारत, मुजफ्फरपुर-हैदराबाद अमृत भारत, सहरसा-अमृतसर अमृत भारत और जोगबनी से इरोड अमृत भारत शामिल है। इसमें वंदे भारत और दो अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर होकर गुजरेगी। इसके अलावा जोगबनी से इरोड (तमिलनाडु) के बीच भी एक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन होगा। 


मालूम हो कि उत्तर बिहार में पहले से पांच अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। वंदे भारत का जोगबनी और दानापुर के बीच परिचालन से कोसी, मिथिलांचल के तिरहुत के लोगों को फायदा होगा। इससे नेपाल तक व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। नेपाल आना-जाना और भी आसान होगा। वर्तमान में मुजफ्फरपुर से जोगबनी के लिए सिर्फ एक इंटरसिटी चलती है।


मुजफ्फरपुर और हैदराबाद के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस पहली सीधी ट्रेन सेवा होगी। अब तक हैदराबाद के लिए मुजफ्फरपुर से सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं थी। इस ट्रेन से औसतन तीन से पांच हजार लोगों को फायदा होगा। यह मुजफ्फरपुर की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस होगी।


वहीं, सहरसा-अमृतसर अमृत भारत एक्सप्रेस का भी परिचालन शुरू होगा। सहरसा से यह दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस होगी। इससे पहले सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर होकर हाजीपुर के रास्ते लोकमान्य टर्मिनल के बीच चलती है।