ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बाहरवाली के साथ पूर्व सांसद का अफेयर, पत्नी बोली- दूसरी महिला के साथ गलत संबंध है

PATNA : बिहार में एक नेता के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगे हैं. सहरसा लोकसभा के पूर्व सांसद और सोनवर्षा विधानसभा के पूर्व विधायक सूर्यनारायण यादव की पत्नी ने उनके पति का किसी गैर मह

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में एक नेता के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगे हैं. सहरसा लोकसभा के पूर्व सांसद और सोनवर्षा विधानसभा के पूर्व विधायक सूर्यनारायण यादव की पत्नी ने उनके पति का किसी गैर महिला के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगया है. पत्नी सुशीला देवी ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर अपने जीविकोपार्जन में पति द्वारा आर्थिक सहायता नहीं देने और पेंशन की राशि दूसरी महिला रीता यादव को दिये जाने का गंभीर आरोप लगाया है.


मामला सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना इलाके  की है. जहां  खजुराहा पंचायत के स्वर्गीय भोली प्रसाद यादव की बेटी सुशीला देवी ने अपने पति के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं. पूर्व सांसद की पत्नी सुशीला देवी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखित शिकायत कर पेंशन की आधी राशि दिये जाने तथा पेंशन अभिलेख में झूठा नाम दर्ज कराये जाने की जांच कर पूर्व सांसद पर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है. हालांकि, पीड़िता की शिकायत के बाद बिहार विधानसभा अवर सचिव पूनम सिन्हा ने पूर्व सांसद और पूर्व विधायक से इस मामले में स्पष्टीकरण की मांग की है. पूर्व सांसद की सुशीला देवी ने बताया कि बीते कई वर्षों से पति द्वारा उन्हें उनके अधिकार से वंचित कर रखा है. साथ ही पति द्वारा पेंशन के प्रपत्र में गलत जानकारी देते हुए दूसरी महिला रीता यादव का नाम दर्ज करा दिया गया है.


सुशीला को जीविका उपार्जन के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं दिये जाने से बेटे पर आश्रित सुशीला को बहू की ओर से अपमानित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस दौरान पति से जीविका खर्च मांगे जाने पर लगातार झूठा आश्वासन दिया गया. पीड़िता ने यह भी बताया कि बीते कई सालों से पूर्व सांसद रीता दास उर्फ रीता देवी नाम की महिला के साथ रह रहे हैं. इन आरोपों को लेकर पूर्व सांसद ने कहा कि इस संबंध में कुछ नहीं कहना है.