ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

BIHAR NEWS : प्रेमी के साथ खुशी-खुशी ट्रेन पकड़ने पहुंची लेडी कांस्टेबल, तभी पीछे से आ धमका CRPF का जवान पति, उसके बाद फिर जो हुआ ....

PATNA : पटना जंक्शन पति-पत्नी और वो के बीच हाई वोल्टेजे ड्रामा देखने को मिला। यहां प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि एक महिला सिपाही पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस पक

BIHAR NEWS : प्रेमी के साथ खुशी-खुशी ट्रेन पकड़ने पहुंची लेडी कांस्टेबल, तभी पीछे से आ धमका CRPF का जवान पति, उसके बाद फिर जो हुआ ....
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना जंक्शन पति-पत्नी और वो के बीच हाई वोल्टेजे ड्रामा देखने को मिला। यहां प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि एक महिला सिपाही पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस पकड़ने आई थी। इसी दौरान उसका पति प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया। तभी पति की नजर जैसे उसकी पत्नी पर पड़ी तो वह हैरान रह गया। इसकी वजह यह था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ थी। 


वहीं, अपनी पत्नी को दुसरे युवक के साथ देखते ही पति भड़क गया और तू-तू मैं-मैं के बाद पति उसके तथाकथित आशिक पर टूट पड़ा। पत्नी से पूछताछ करने लगा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।  इसके चलते विवाद बढ़ता चला गया। पति ने बताया कि वो सीआरपीएफ में है। वह पिछले एक महीने से पत्नी की खोजबीन कर रहा था। उससे मुलाकात नहीं हो पा रही थी। 


वहीं आज पत्नी के बारे में सूचना मिली थी और उसी को खोजने पटना जंक्शन पर आया था। जैसे नजर पड़ी वो पत्नी के पास पहुंच गया। पति को देखते ही पत्नी उससे दूर हटने लगी और वो भागने का प्रयास करने लगा.मारपीट के बाद पति-पत्नी दोनों ने ट्रेन पकड़ ली। आशिक फरार हो गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जीआरपी थानेदार ने पूछे जाने पर बताया कि घटना के बारे में अभी जानकारी नहीं है। 


इधर घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में लेडी कांस्टेबल का पति पत्नी से सिर्फ एक ही चीज पूछता रहा. ‘जिसके साथ तुम थी, वो कौन है..’ लेकिन महिला ने कोई जवाब नहीं दिया।भीड़ से आवाज आई कि सिर्फ उसका नाम और रिश्ता बता दीजिए। शुरू में महिला ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन जब पति नहीं माना तो उसे धमकी देते हुए कुछ कहा। इसी बीच पति का गुस्सा कम नहीं हुआ. प्रेमी के साथ झूमा-झटकी करने लगा। भीड़ इकट्ठी होने पर लेडी कांस्टेबल का प्रेमी डर गया। सीआरपीएफ जवान ने उससे भी कई सवाल पूछे। भीड़ ने मौजूद लोगों ने कहा कि 112 को बुलाइये। इसी बीच लेडी कांस्टेबल वहां से ट्रेन से जाने लगी तो पति ने उसका तेजी से पीछा किया।