ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

PARGATI YATRA : प्रगति यात्रा पर आज भागलपुर आ रहे CM नीतीश कुमार, जानिए मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम…

PARGATI YATRA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज शनिवार को भागलपुर आ रहे हैं। जानिए मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम...

NITISH KUMAR :
NITISH KUMAR
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PARGATI YATRA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत शनिवार को भागलपुर आ रहे हैं। सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर उनका हेलीकॉप्टर भागलपुर हवाई अड्डा स्थित हेलीपैड पर लैंड करेगा। जहां से सीएम सड़क मार्ग के जरिए अलग-अलग जगहों पर जाएंगे और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम के आगमन को लेकर भागलपुर में सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर सुरक्षाबलों की तैनाती है। सीएम शनिवार को 1234 करोड़ रुपये की 141 योजनाओं की सौगात देंगे। 


सीएम के आगमन को लेकर स्पेशल सुरक्षा टीम भागलपुर पहुंच गयी और भागलपुर के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस टीम ने बैठक की। सीएम की सुरक्षा को लेकर प्रोटोकॉल को लेकर विशेष बिंदुओं पर दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर थाना और पुलिस केंद्र के पदाधिकारियों और बलों सहित 700 से अधिक बलों की तैनाती की गयी है। 


सीएम नीतीश कुमार का 11.10 बजे भागलपुर हवाई अड्डा पर आगमन होगा। इसके बाद 11.20 बजे : बीएयू में कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की आधारभूत संरचना निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। 11.41 बजे : बहादुरपुर उच्च विद्यालय पहुंच कर खेल का मैदान, जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत तालाब का जीर्णोद्धार कार्य, उच्च विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन करेंगे। 


इस दौरान विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। विभिन्न विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल का निरीक्षण करने के बाद जीविका दीदियों के साथ संवाद करेंगे। 12.19 बजे : बौंसी रेलवे पुल संख्या दो का प्रस्तावित आरओबी निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। 12.42 बजे : भागलपुर शहर स्थित इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंच कर टाउन हॉल व जिला आपातकालीन सेवा व प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। 12.52 बजे : जिला अतिथि गृह में अल्प विश्राम करेंगे।  02.00 बजे : समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में समीक्षात्मक बैठक करेंगे। 03.10 बजे : हवाई अड्डा पहुंच कर पटना के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।