ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

प्रधानमंत्री के ‘टीका उत्सव’ का उनके मंत्री ने ही नहीं लिया नोटिस, बिहार के मंत्री ने आज दिल्ली जाकर लिया पहला टीका

PATNA : प्रधानमंत्री जब 11 से 14 अप्रैल तक पूरे देश में टीका उत्सव चलवा रहे थे तो उनकी पार्टी के ही एक प्रमुख नेता ने इसका नोटिस नहीं लिया. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता औऱ मंत्री प

प्रधानमंत्री के ‘टीका उत्सव’ का उनके मंत्री ने ही नहीं लिया नोटिस, बिहार के मंत्री ने आज दिल्ली जाकर लिया पहला टीका
First Bihar
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री जब 11 से 14 अप्रैल तक पूरे देश में टीका उत्सव चलवा रहे थे तो उनकी पार्टी के ही एक प्रमुख नेता ने इसका नोटिस नहीं लिया. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता औऱ मंत्री पद पर आसीन नेता जी को कोरोना का टीका लेने की याद तब आयी जब टीका उत्सव समाप्त हो गया. हद देखिये, प्रधानमंत्री ने अपने सभी नेताओं को अपने क्षेत्र में टीका लेने को कहा था लेकिन बिहार सरकार के मंत्री टीका लेने के लिए दिल्ली के एम्स पहुंच गये.


शाहनवाज हुसैन ने लिया आज टीका का पहला डोज
बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका आज लिया. 53 साल के शाहनवाज हुसैन ने आज दिल्ली के एम्स में जाकर कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया. उन्होंने ट्वीटर पर इसकी जानकारी खुद दी है. शाहनवाज हुसैन ने ट्वीटर पर लिखा है “देश के प्रतिष्ठित अस्पताल एम्स में आज कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया. आप सबों से विन्रम अपील है कि जितनी जल्दी संभव हो, आप भी कोरोना का वैक्सीन ले लें. वैक्सीन बेहद प्रभावी और आपके लिए कोरोना से सुरक्षा कवच है.”


टीका उत्सव भूल गये शाहनवाज
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से ही देश में 45 साल से ज्यादा उम्र वालों को टीका देने का अभियान शुरू कर दिया था. टीका को लेकर लोगों में जागरूकता फैले इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूरे देश में टीका उत्सव मनाने का भी आह्वान किया था. लेकिन इसे क्या कहें कि उस टीका उत्सव में उनके खास नेता भी शरीक नहीं हुए.


बिहार से टीका लेने दिल्ली गये शाहनवाज
दिलचस्प बात ये भी है कि बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज हुसैन टीका लेने के लिए दिल्ली के एम्स में गये. जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने ही तय किया था कि उसके मंत्री अपने क्षेत्र में जाकर कोरोना का टीका लेंगे. तभी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी पटना के एम्स में कोरोना का टीका लिया था. रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि प्रधानमंत्री की ये अपेक्षा थी कि सभी केंद्रीय मंत्री अपने-अपने क्षेत्र में जाकर टीका लगवाएं और इसके प्रति जागरूकता फैलाएं. लेकिन बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज हुसैन ने देर से टीका लिया वह भी बिहार के बजाय दिल्ली में जाकर.


शाहनवाज का परिवार संक्रमित
हालांकि मंत्री शाहनवाज हुसैन की पत्नी और उनके बेटे कोरोना संक्रमित हैं. उनके भाई की पत्नी भी पॉजिटिव हैं. शुक्रवार को शानवाज हुसैन इनसे ममिलने दिल्ली एम्स में पहुंचे थे. जहां उन्होंने पहली बार कोरोना की वैक्सीन ली. आपको बता दें कि शाहनवाज के बेटे को कोरोना वायरस के माइल्ड सिम्पटम्स हैं. इसलिए उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है. जबकि उनकी पत्नी को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है. 

टैग्स