ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का पहला बिहार दौरा कल : NU के कैंपस का करेंगे उद्घाटन ; राज्यपाल और सीएम नीतीश भी समारोह में होंगे शामिल

PATNA : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार को पहली बार बिहार पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 19 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला मे

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का पहला बिहार दौरा कल : NU के कैंपस का करेंगे उद्घाटन ; राज्यपाल और सीएम नीतीश भी समारोह में होंगे शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार को पहली बार बिहार पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 19 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला में नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ मंच पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।


जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी बुधवार की सुबह करीब पौने 10 बजे नालंदा के खंडहरों का भ्रमण भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 17 देशों के मिशन प्रमुख भी शिरकत करेंगे। 


यह विश्वविद्यालय भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच हुए समझौते के तहत विकसित किया गया है। कुल 455 एकड़ में फैले विश्वविद्यालय के इस परिसर में 100 एकड़ में तमाम तरह के जलाशय़ फैले हुए हैं। इसलिए इस परिसर को कार्बन न्यूट्रल बताया जा रहा है। परिसर को परंपरागत और आधुनिक कला के मिश्रण से बनाया गया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। यहां पढ़ने और पढ़ाने के लिए देश-विदेश से छात्र और शिक्षक आएंगे।