ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

पुलिस मुख्यालय ने 4 थानेदारों को किया सस्पेंड, कंकड़बाग थानाध्यक्ष भी निलंबित

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. पुलिस मुख्यालय ने 4 थानेदारों को सस्पेंड कर दिया है. शराबबंदी कानून का सही तरीके से पालन नहीं कराने को लेकर इन अधिकारियों के

पुलिस मुख्यालय ने 4 थानेदारों को किया सस्पेंड, कंकड़बाग थानाध्यक्ष भी निलंबित
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. पुलिस मुख्यालय ने 4 थानेदारों को सस्पेंड कर दिया है. शराबबंदी कानून का सही तरीके से पालन नहीं कराने को लेकर इन अधिकारियों के ऊपर गाज गिरी है, इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.


पटना के कंकड़बाग के थानेदार अजय कुमार, वैशाली के गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष पंकज कुमार संतोष, मुजफ्फरपुर के अहियापुर के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार और मुजफ्फरपुर के मीनापुर थानाध्यक्ष  अविनाश चंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है. सरकार की ओर से बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी इन अफसरों के काम में लापरवाही देखी गई थी, जिसके बाद मुख्यालय ने कडा कदम उठाते हुए इन्हें निलंबित कर दिया.


शराब बिक्री पर रोक नहीं लगाने को लेकर पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है. इन अफसरों के काम में लापरवाही पाए जाने के बाद सीनियर अफसरों से जांच कराई गई. अधिकारियों की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद इनके ऊपर कार्रवाई की अनुशंसा की गई. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

टैग्स