ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अब थानेदार बनाने में SSP और SP की नहीं चलेगी मनमानी, पुलिस मुख्यालय ने 44 पुलिस कप्तानों से मांगी रिपोर्ट

PATNA : अब थानों में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर को थानेदार बनाने को लेकर एसएसपी और एसपी की मनमानी नहीं चलेगी. अब बिना वरीय पुलिस अधिकारियों की इजाजत के बगैर थानेदार की तैनाती

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : अब थानों में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर को थानेदार बनाने को लेकर एसएसपी और एसपी की मनमानी नहीं चलेगी. अब बिना वरीय पुलिस अधिकारियों की इजाजत के बगैर थानेदार की तैनाती नहीं हो सकेगी. 

नियम के विरुद्ध थाने में थानेदार की तैनाती की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश दिया है. इसके साथ ही  रेल सहित सभी 44 पुलिस कप्तान से इसको लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. थाने में थानेदार बनाए जाने के लिए रेंज आईजी-डीआईजी की इजाजत जरूरी है.

खबर के मुताबिक पुलिस मुख्यालय को लगातार ऐसी शिकायत मिल रही है कि इंस्पेक्टर वाले थानों में सब-इंस्पेक्टर की तैनाती में नियम का पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके आईजी मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी से रिपोर्ट मांगी है. जिसमें इंस्पेक्टर रैंक वाले थाना, वहां थानेदार के तौर पर तैनात किए गए सब-इंस्पेक्टर, तैनाती की तारीख, पुराने थानेदार को बदलने का कारण, सब-इंस्पेक्टर को थानेदार बनाने के लिए रेंज आईजी या डीआईजी से कब इजाजत ली गई समेत सभी इंफॉर्मेशन देना है.

बता दें कि इसी साल गृह विभाग ने थानेदार की तैनाती को लेकर गाइडलाइन जारी करते हुए कहा था कि दागी पुलिस अफसरों को थानेदार के पद पर तैनात नहीं किया जा सकता है. 


टैग्स