ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कैशवैन से 70 लाख लूटने वाला जिला परिषद उपाध्यक्ष अरेस्ट, पटना में छुपकर पुलिस को दे रहा था चुनौती

PATNA : हाजीपुर-छपरा के बीच 8 साल पहले गार्ड को गोली मारकर 70 लाख लूटने वाले फरार आरोपी पंकज ठाकुर को पटना पुलिस की विशेष टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पंकज को पटना के गांधी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : हाजीपुर-छपरा के बीच 8 साल पहले गार्ड को गोली मारकर 70 लाख लूटने वाले फरार आरोपी पंकज ठाकुर को पटना पुलिस की विशेष टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पंकज को पटना के गांधी मैदान थाना इलाके से उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया है. 

पंकज पर पटना के शास्त्रीनगर, हाजीपुर के नगर थाना, हाजीपुर के सदर थाना, सोनपुर सहित कई थाने में 20 संगीन मामले दर्ज हैं. पंकज मूल रुप से हाजीपुर के इस्माइलपुर का रहने वाला है और 30 जून 2016 से वैशाली जिला परिषद का उपाध्यक्ष है. 

तीन माह पहले ही पंकज के गुर्गे ने मोतिहारी के चकिया के बंधन बैंक से 11 लाख रुपये और हथियार लूटकर भागे थे. 25 जनवरी को पंकज के पांच गुर्गे को रांची की लालपुर स्थित ज्वेलरी शॉप में लूट के दौरान गिरफ्तार किया था, जिसके द्वारी दिए गए सुराग के बाद पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया. 

कई कांडों का आरोपी पंकज के रुतवा का अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि वह 2016 में जिला परिषद का उपाध्यक्ष भी बन गया, पर पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई.