ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

PMCH में 300 मरीजों की जांच 5 स्टाफ के भरोसे, डेंगू मरीजों को हो रही भारी दिक्कत

PATNA: राजधानी में डेंगू बुखार महामारी की तरफ फैल चुका है. आंकड़ों के मुताबिक अभी तक करीबन 2 हजार मरीज इस बीमारी से पीड़ित होकर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं. इस बीमारी से

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA: राजधानी में डेंगू बुखार महामारी की तरफ फैल चुका है. आंकड़ों के मुताबिक अभी तक करीबन 2 हजार मरीज इस बीमारी से पीड़ित होकर सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं. इस बीमारी से पीड़ित सबसे ज्यादा मरीज पीएमसीएच में भर्ती हैं. जहां बताया जा रहा है कि बुखार से पीड़ित होकर तकरीबन तीन सौ मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन खून की जांच करने वाले स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में खून की जांच के लिए महज पांच स्टाफ ही फिलहाल काम पर तैनात हैं. ऐसे में रोजाना तीन सौ मरीजों की जांच करने में इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद पटना में जल जमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है. इसके चलते शहर में डेंगू और चिकुनगुनिया जैसी बीमारी से पीड़ित मरीजों की तादाद में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है.