ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

PMCH में ड्रेस कोड लागू, अब इन कपड़ों में दिखेंगे डॉक्टर और स्टाफ, इन्हें पहचानने में नहीं होगी परेशानी

PATNA: सरकारी अस्पतालों में अधिकांश डाक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी ड्रेस कोड में ड्यूटी नहीं करते हैं, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है। कौ

PMCH में ड्रेस कोड लागू, अब इन कपड़ों में दिखेंगे डॉक्टर और स्टाफ, इन्हें पहचानने में नहीं होगी परेशानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सरकारी अस्पतालों में अधिकांश डाक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी ड्रेस कोड में ड्यूटी नहीं करते हैं, जिससे अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है। कौन डॉक्टर है और कौन स्वास्थ्यकर्मी या फिर कौन आम पब्लिक इस बात का फर्क लोग नहीं कर पाते हैं। जिससे मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 


लोगों की इस बड़ी समस्या को देखते हुए पटना के सबसे बड़े हॉस्पिटल पीएमसीएच के अधीक्षक आईएस ठाकुर ने ड्रेस कोड को लेकर चेतावनी भरा पत्र जारी किया है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि PMCH में ड्रेस कोर्ड को अब अनिवार्य किया गया है। अब ड्रेस कोड का पालन सभी को करना है। पीएमसीएच के डॉक्टर से लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों तक को ड्रेस कोड का पालन करना होगा। 


वही सीनियर रेजिडेंट्स, स्टूडेंट्स, प्रोफेसर्स के लिए भी इसे अनिवार्य किया गया है। पीएमसीएच अधीक्षक ने कहा है कि ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर कल शुक्रवार की दोपहर 12 बजे प्राचार्य और अधीक्षक की संयुक्त बैठक होगी। जिसमें पीएमसीएच के सभी एचओडी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में ड्रेस कोड से जुड़ी बातों को रखा जाएगा।


टैग्स